scorecardresearch
 

गहलोत ने ली राजस्‍थान के मुख्‍यमंत्री पद की शपथ

राजस्थान के राज्यपाल शैलेंद्र कुमार सिंह ने कांग्रेस विधायक दल के नेता अशोक गहलोत को शनिवार को राज्य के 19वें मुख्यमंत्री के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई.

Advertisement
X

राजस्थान के राज्यपाल शैलेंद्र कुमार सिंह ने कांग्रेस विधायक दल के नेता अशोक गहलोत को शनिवार को राज्य के 19वें मुख्यमंत्री के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई. राजभवन में आयोजित सादे समारोह में गहलोत ने हिन्दी में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली.

इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, पूर्व उप राष्ट्रपति भैरों सिंह शेखावत, कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव मुकुल वासनिक, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ सीपी जोशी सहित कई वरिष्ठ नेता उपस्थित थे.

गहलोत दूसरी बार राज्य के मुख्यमंत्री बने हैं. इससे पूर्व वह 1998 से 2003 तक मुख्यमंत्री रहे थे. गहलोत ने ये गद्दी काफ़ी जद्दोजहद के बाद हासिल की है. उनकी पार्टी के ही कई नेता उनके विरोध में उठ खड़े हुए थे. इससे पहले कल दिन भर वो अपनी पार्टी के नाराज़ नेताओं को मनाने में जुटे रहे. समझा जा रहा है कि रूठे जाट नेताओं को खुश करने के लिए गहलोत मंत्रिमंडल में उन्हें पर्याप्त जगहें मिलेंगी.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement