विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने बुधवार को 7 वर्षीय पाकिस्तानी लड़की को ओपन हार्ट सर्जरी के लिए कराची से मेडिकल वीजा देने का निर्देश दिया. ऐसा उन्होंने एक पाकिस्तानी महिला द्वारा ट्विटर पर मदद मांगने पर किया.
Yes, we are allowing Visa for your 7 years old daughter's open heart surgery in India. We also pray for her early recovery.
— Sushma Swaraj (@SushmaSwaraj)
ट्विटर पर 7 वर्षीय लड़की की मां के जवाब में स्वराज ने कहा, "हां, हमें भारत में 7 साल की बेटी की ओपन हार्ट सर्जरी के लिए वीजा की अनुमति है. हम भी उसके ठीक होने के लिए प्रार्थना करते हैं."

बता दें कि एक पाकिस्तानी महिला ने ट्वीट कर सुषमा स्वराज को मदद के लिए कहा था. उन्होंने कहा, ' मेरी बेटी को ओपन हार्ट सर्जरी के मेडिकल वीजा की जरूरत है. साथ ही उन्होंने बताया कि उन्होंने अगस्त में ही वीजा के लिए एप्लाई कर दिया था, लेकिन अभी तक वीजा प्रोसेस में है. प्लीज मदद करें.
respected mam my daughter need open heart surgery i aplied in aug stil the visa is in process pls help us i m very thankful u
— nida shoaib (@nidashoaib1)