scorecardresearch
 

टेरर फंडिंग केस: पूर्व MLA राशिद इंजीनियर को 14 दिन की न्यायिक हिरासत

उत्तरी कश्मीर की लंगेट विधानसभा सीट से विधायक रहे राशिद मुख्यधारा के ऐसे पहले नेता हैं, जिनको टेरर फंडिंग के मामले में गिरफ्तार किया गया है.

Advertisement
X
पूर्व विधायक राशिद इंजीनियर की फाइल फोटो (क्रेडिट-फेसबुक)
पूर्व विधायक राशिद इंजीनियर की फाइल फोटो (क्रेडिट-फेसबुक)

जम्मू-कश्मीर के पूर्व विधायक शेख अब्दुल राशिद उर्फ राशिद इंजीनियर को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है. राशिद इंजीनियर को पटियाला हाउस की एनआईए कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में भेजा है.

राशिद को टेरर फंडिंग मामले में गिरफ्तार किया गया है. उत्तरी कश्मीर की लंगेट विधानसभा सीट से विधायक रहे राशिद मुख्यधारा के ऐसे पहले नेता हैं, जिनको टेरर फंडिंग के मामले में गिरफ्तार किया गया है.

इससे पहले एनआईए ने 2017 में राशिद से टेरर फंडिंग केस में पूछताछ की थी. राशिद इंजीनियर को 9 अगस्त को एनआईए ने गिरफ्तार किया था. राशिद इंजीनियर टेरर फंडिंग के केस का सामना लंबे अरसे से कर रहे हैं. इंजीनियर राशिद इसके पहले भी एनआईए के निशाने पर आ चुके हैं.

सितंबर 2017 में जांच एजेंसी ने उन्हें पहली बार पूछताछ के लिए समन भेजा था. उस वक्त राशिद ने एनआईए की इस कार्रवाई और जांच को 'राजनीति से प्रेरित' बताया था. इंजीनियर राशिद लंगेट विधानसभा क्षेत्र से विधायक थे.

Advertisement

साल 2017 में राशिद को एनआईए ने टेरर फंडिंग के एक केस में पूछताछ के लिए समन भेजा था. राशिद पर आरोप है कि उनका जहूर वताली नाम के एक बिजनेसमैन से संपर्क है.

एनआईए टेरर फंडिंग मामले में वताली को गिरफ्तार कर चुकी है. जहूर वताली का संबध पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा और उसके आका हाफिज सईद से है. प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और एनआईए दोनों एजेंसियां वताली से जुड़े आरोपों की जांच कर रही हैं.

Advertisement
Advertisement