scorecardresearch
 
हज के दौरान हुई भगदड़ में मरने वाले भारतीयों की संख्या 29 हुई

पिछले हफ्ते में हज के दौरान भगदड़ में मरने वाले भारतीयों की संख्या बढ़ कर आज 29 हो गई. अधिकारियों ने सात और शवों की पहचान भारतीयों के रूप में की है. सऊदी अरब में पिछले 25 वर्षों में हज के दौरान यह सबसे बड़ा हादसा था.

Advertisement
X

जेद्दा में हज अधिकारी ने झारखंड के मंसूरूल हकू, उत्तर प्रदेश के अनवर और केरल के एफ. ए. मुनीर वीतिल, अमीना बीवी, अब्दुल रहमान असरितहोदी, पी. वी. कुनहिमोन एवं मोइनुद्दीन अब्दुल कादिर के रूप में पहचान की है.

सऊदी अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि भगदड़ के दौरान है और घायलों की संख्या 934 हो गई है. हैं. शाह सलमान ने पांच दिनों की हज यात्रा के दौरान हुई घटना की जांच के लिए एक समिति गठित करने का आदेश दिया है.

हज में 180 देशों के 20 लाख लोगों ने हिस्सा लिया. भारत से करीब डेढ़ लाख लोग इसमें शामिल हुए. मिना में शैतान को पत्थर मारने की रस्म के दौरान पांच मंजिला जमरात पुल के करीब हाजियों की दो पंक्तियां आपस में मिल गईं जिस कारण यह भगदड़ मची. इस साल मक्का में हुआ यह दूसरा हादसा है. इससे पहले हो गई थी जिसमें 11 भारतीय भी थे.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement