किसानों को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान पर कांग्रेस ने चुटकी ली है. कांग्रेस की सोशल मीडिया प्रमुख दिव्य स्पंदना रम्या ने पीएम मोदी पर निशाना साधा और सवाल किया कि क्या वह 'POT' पर हैं? रम्या की इस टिप्पणी पर बीजेपी ने पलटवार किया है.
दरअसल, रविवार को पीएम मोदी ने बंगलुरू में एक रैली के दौरान किसानों को अपनी प्राथमिकता बताते हुए उन्हें TOP की संज्ञा दी थी. TOP यानी टोमैटो (टमाटर), अनियन (प्याज) और पोटैटो (आलू).
पीएम मोदी के इस अंग्रेजी टर्म का ट्विटर पर जवाब देते हुए कर्नाटक कांग्रेस की नेता रम्या ने सवाल उठाया और ट्वीट किया, 'क्या ऐसा तब होता है जब आप 'पीओटी' पर होते हैं.
बीजेपी ने रम्या पर शब्दों के चयन को लेकर पलटवार किया. पार्टी प्रवक्ता जीवीएल नरसिम्हा राव ने ट्वीट किया, 'देश के अधिकतर लोग और हमारी पार्टी के सदस्य (प्रधानमंत्री सहित) यह नहीं जानते कि आप किस संबंध में उल्लेख कर रही हैं लेकिन आपके नेता इसे तुरंत पकड़ लेंगे. आपने अपनी घटिया टिप्पणी से भारत के लोगों का अपमान किया है, लेकिन आपके नेता को आप पर गर्व होगा.'
अमित मालवीय का तंज
बीजेपी के आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय ने भी रम्या पर तंज कसा है. उन्होंने कहा है कि कर्नाटक में 3500 से अधिक किसानों ने आत्महत्या की है जो कि भारत में सबसे अधिक है लेकिन उनके लिए बोलना 'पीओटी' पर होना है.
अमित मालवीय ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से भी सवाल किया है. उन्होंने ट्वीट किया है, 'क्या राहुल गांधी दिव्य स्पंदना की टिप्पणी पर चुप रहेंगे, जबकि उन्होंने मणिशंकर अय्यर को बर्खास्त कर दिया था, क्योंकि तब गुजरात चुनाव था और कर्नाटक अभी कुछ महीने दूर है?
रम्या का अमित को जवाबरम्या ने ट्वीट पर अमित मालवीय को जवाब दिया है. उन्होंने लिखा है, 'आप मुझे टैग नहीं करना चाहते थे क्योंकि आप नहीं चाहते कि लोग मेरी टाइमलाइन पर मोदी वीडियो को देख सकें?'रम्या ने अमित मालवीय को POT का मतलब भी बताया. उन्होंने लिखा, 'POT यानी पोटैटो (आलू), अनियन (प्याज) टोमैटो (टमाटर)...आप क्या सोच रहे थे?'Will Rahul Gandhi maintain silence on Divya Spandana’s comment while he sacked Mani Shankar Aiyar just because his jibe came close to Gujarat election and Karnataka is still some months away? Or sacrificing his close aide, responsible for his rise as a leader, takes some courage?
— Amit Malviya (@malviyamit) February 4, 2018