आधी फऱवरी बीत चुकी है लेकिन सर्दी के जाने के कोई निशान नहीं दिख रहे. सोमवार सुबह दिल्ली और एनसीआर पर कोहरे की मोटी चादर पसरी हुई है.
कोहरा इतना घना है कि दिसंबर और जनवरी के महीने का भरम होने लगता है. दिल्ली में कोहरे की वजह से विजिबिलिटी बेहद कम हो गई है.
हैरान करने वाली बात ये हैं कि इस कोहरे का भी रंग अजीब है, कही तो आखें फाड़कर देखने पर भी सड़क साफ नहीं दिख रहा और कही कोहरे का नामोनिशान भी नहीं.