तृणमूल कांग्रेस और वामदलों के समर्थकों में लगातार हो रही झड़पों की पृष्ठभूमि में हालात का जायजा लेने के लिए केंद्र एक दल पश्चिम बंगाल भेज सकता है.
गृह मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक, 3 सदस्यीय दल हिंसा प्रभावित इलाकों का दौरा और कोलकाता में राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक से पहले जिला प्रशासन के अधिकारियों से बातचीत कर सकता है.
उल्लेखनीय है कि रेलमंत्री और तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी एक केंद्रीय दल को पश्चिम बंगाल भेजने की लंबे समय से मांग कर रही हैं. उनकी पार्टी का दावा है कि राज्य में ‘‘कानून व्यवस्था पूरी तरह से चौपट हो गई है.’’ ममता ने 26 नवंबर को चिदम्बरम से मुलाकात की थी और पश्चिम बंगाल के हालात पर चर्चा की थी.