हरियाणा के पानीपत से एक उद्योगपति के बेटे को आज सुबह अगवा कर लिया गया.
उद्योगपति के पुत्र का अपहरण उस वक्त हुआ, जब वह घर से स्कूल जाने के लिए निकला था. अपहृत छात्र दिल्ली पब्लिक स्कूल में पढ़ता है.
घटना के बाद हरकत में आई पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है. अपहरण में शामिल अपराधियों की धर-पकड़ के प्रयास तेज कर दिए गए हैं. बहरहाल, अब तक अपराधियों का कोई सुराग नहीं मिल सका है.