11:12 PM UP समेत 8 राज्यों में आईबी का अलर्ट जारी
उत्तर प्रदेश समेत आठ राज्यों में आतंकी हमले को लेकर आईबी ने अलर्ट जारी किया है. यूपी के राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के जनपदों में खास सतर्कता बरतने की हिदायत दी गई है. इसके मद्देनजर धार्मिक स्थलों, मॉल और पर्यटन स्थलों पर खास सुरक्षा रखने के निर्देश दिए गए हैं.
10:35 PM अहमदाबाद: ATM कैश वैन का ड्राइवर एक करोड़ रुपये लेकर भागा
अहमदाबाद के नरोदा में एटीम कैश वैन का ड्राइवर एक करोड़ रुपये से भी ज्यादा कैश लेकर फरार हो गया है.
10:05 PM तुर्कमेनिस्तान पहुंचे उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी
तुर्कमेनिस्तान पहुंचे उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी
09:14 PM तालिबान ने ली काबुल शहर में हुए कार बम ब्लास्ट की जिम्मेदारी
तालिबान ने ली काबुल शहर में हुए कार बम ब्लास्ट की जिम्मेदारी.
05:51 PM जनवरी में होगी भारत-पाक विदेश सचिव मुलाकात
जनवरी में भारत-पाक विदेश सचिव मुलाकात होगी. पाकिस्तान के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार सरताज अजीज ने कहा कि इस बैठक में आतंकवाद के मुद्दे पर चर्चा होगी.
05:27 PM विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से मिले जापानी प्रधानमंत्री शिंजे आबो
विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से मिले जापानी प्रधानमंत्री शिंजे आबो. उनके स्वागत में PM नरेंद्र मोदी ने किया ट्वीट, कहा- आपके आने से भारत-जापान संबंधों को नई ताकत और शक्ति मिलेगी.
I am very excited to be here for my third visit to India as the PM: PM of Japan Shinzō Abe to EAM pic.twitter.com/GwUwaWd1KZ
— ANI (@ANI_news) December 11, 2015
05:09 PM दिल्ली में ऑड-इवेन ट्रायल के लिए 1-15 जनवरी तक बंद हो सकते हैं स्कूल
दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया ने कहा कि ऑड-इवेन ट्रायल के लिए 1 से 15 जनवरी तक सभी स्कूल बंद किए जा सकते हैं.
04:52 PM नेशनल हेराल्ड केस पर बोले राहुल गांधी- PMO ने मामला बनाया
नेशनल हेराल्ड केस पर बोले राहुल गांधी- PMO ने मामला बनाया
Matter driven by PM's office. It is a legal issue and we will handle it legally: Rahul Gandhi #NationalHeraldCase pic.twitter.com/bMdGiQRl7f
— ANI (@ANI_news) December 11, 2015
04:45 PM जापानी प्रधानमंत्री के स्वागत में PM नरेंद्र मोदी ने किया ट्वीट
जापानी प्रधानमंत्री शिंजे आबो के स्वागत में PM नरेंद्र मोदी ने किया ट्वीट, कहा- आपके आने से भारत-जापान संबंधों को नई ताकत और शक्ति मिलेगी.
Welcome to India @AbeShinzo. Your visit will provide new strength and vigour to India-Japan ties.
— Narendra Modi (@narendramodi) December 11, 2015
04:27 PM एजेंडा आजतक में शामिल होने के लिए दिल्ली पहुंचे PTI नेता इमरान खान
एजेंडा आजतक में शामिल होने के लिए दिल्ली पहुंचे PTI नेता इमरान खान. शाम 6.30 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से करेंगे मुलाकात.
04:10 PM जापानी पीएम शिंजे आबो का केंद्रीय मंत्री जयंत सिंहा ने किया स्वागत
दिल्ली एयरपोर्ट पर जापानी पीएम शिंजे आबो का केंद्रीय मंत्री जयंत सिंहा ने किया स्वागत
Japan PM Shinzo Abe arrives in Delhi,received by Union Minister Jayant Sinha pic.twitter.com/qiWeVHmkE6
— ANI (@ANI_news) December 11, 2015
03:56 PM राज्यसभा 14 दिसंबर तक के लिए स्थगित
राज्यसभा को 14 दिसंबर तक के लिए स्थगित कर दिया गया है.
03:52 PM जापान के PM शिंजो आबे दिल्ली पहुंचे
जापान के PM शिंजो आबे दिल्ली पहुंचे. कल मोदी के साथ जाएंगे वाराणसी.
03:45 PM पार्क स्ट्रीट रेप केस में तीन आरोपियों को 10 साल की सजा
2012 के कोलकाता पार्क स्ट्रीट रेप केस में तीन आरोपियों को 10 साल की सजा.
03:17 PM कांग्रेस नेताओं पर टिप्पणी को लेकर वीरेंद्र सिंह का माफी मांगने से इनकार
कांग्रेस नेताओं पर अपनी टिप्पणी को लेकर बीजेपी सांसद वीरेंद्र सिंह का माफी मांगने से इनकार. लोकसभा में हंगामा.
03:02 PM राज्यसभा में हंगामा, कार्यवाही 3:30 तक स्थगित
नेशनल हेराल्ड केस को लेकर राज्यसभा में हंगामा. कार्यवाही 3:30 बजे तक स्थगित.
02:51 PM सरकार और पीएम पर भरोसा करे जनता: जितेंद्र सिंह
केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने एजेंडा आजतक में कहा कि जनता अपनी सरकार और अपने देश के प्रधानमंत्री पर भरोसा करे.
02:24 PM सीबीआई ने आयकर विभाग के ज्वाइंट कमिश्नर को घूस लेते पकड़ा
मुंबई में सीबीआई ने आयकर विभाग के ज्वाइंट कमिश्नर को 4 लाख की घूस लेते हुए पकड़ा.
02:05 PM बांग्लादेश: ढाका में इस्कॉन मंदिर पर बम फेंके गए
बांग्लादेश में इस्कॉन मंदिर पर बम फेंके गए
01:50 PM एनजीटी ने ऑड-इवन फॉर्मूले पर उठाए सवाल
एनजीटी ने ऑड-इवन फॉर्मूले पर उठाए सवाल. एनजीटी ने कहा कि इससे प्रदूषण की समस्या पर सुधार नहीं होगा.
01:30 PM जिसके खिलाफ सबूत होंगे, उसे गिरफ्तार करेंगे: सीबीआई निदेशक
01:19 PM सीबीआई के इरादे और हौसले बुलंद हैं: अनिल सिन्हा
एजेंडा आजतक में सीबीआई निदेशक अनिल सिन्हा ने कहा कि सीबीआई के इरादे और हौसले बुलंद हैं.
12:46 PM राज्यसभा 2:30 बजे तक स्थगित
भारी हंगामे के बाद राज्यसभा 2:30 बजे तक स्थगित.
12:30 PM देश की राजनीति का रास्ता यूपी से होकर निकलता है: अखिलेश यादव
एजेंडा आजतक में यूपी के सीएम अखिलेश यादव ने कहा कि देश की राजनीति का रास्ता यूपी से होकर निकलता है.
12:12 PM डबल मर्डर केस में आरजेडी नेता शहाबुद्दीन को उम्रकैद की सजा
डबल मर्डर केस में आरजेडी नेता शहाबुद्दीन को उम्रकैद की सजा
11:56 AM डीजल वाली कारों पर मंगलवार को होगी SC में सुनवाई
प्रदूषण को देखते हुए दिल्ली समेत 13 बड़े शहरों में डीजल कारों पर प्रतिबंध लगाने की मांग वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट मंगलवार को सुनवाई करेगी.
11:47 AM हिंदुत्व का एजेंडा सहिष्णुता की मिसाल नहीं है: वृंदा करात
11:43 AM देश में महंगाई और बेरोजगारी बढ़ी है: आनंद शर्मा
देश में महंगाई और बेरोजगारी बढ़ी है: आनंद शर्मा
11:42 AM बीजेपी को सात साल तक बदहजमी रही, वो हमारी चिंता ना करे: आनंद शर्मा
बीजेपी को सात साल तक बदहजमी रही, वो हमारी चिंता ना करे: आनंद शर्मा
11:37 AM कम बारिश के चलते दाल की कीमतें बढ़ीं: रविशंकर प्रसाद
कम बारिश के चलते दाल की कीमतें बढ़ीं: रविशंकर प्रसाद
11:30 AM पता नहीं PM मोदी किस दुनिया में रहते हैं: आनंद शर्मा
पता नहीं PM मोदी किस दुनिया में रहते हैं: आनंद शर्मा
11:26 AM मोदी लहर बंद नहीं हुई, उल्टी चल रही है: आनंद शर्मा, कांग्रेस
मोदी लहर बंद नहीं हुई, उल्टी चल रही है: आनंद शर्मा, कांग्रेस
11:17 AM नेशनल हेराल्ड मामले पर राज्यसभा में हंगामा
नेशनल हेराल्ड मामले पर राज्यसभा में हंगामा
11:04 AM महाराष्ट्र के थाणे में सिलिंडर ब्लास्ट, नवजात की मौत
CNG cylinder blast in Ambulance in Thane(Maharashtra). Newborn child killed,Mother and two others injured pic.twitter.com/quqHCJfvCJ
— ANI (@ANI_news) December 11, 2015
11:02 AM संसद न चलने देने पर पीएम के बयान पर सोनिया का पलटवार
संसद न चलने देने पर पीएम मोदी के बयान पर पलटवार करते हुए सोनिया गांधी ने कहा कि जो वो कहना चाहे, उन्हें कहने दें.
10:59 AM बिहार में कहां चली गई थी आपकी दबंगई: कांग्रेस नेता अश्विनी
कांग्रेसी नेता अश्विनी कुमार ने एजेंडा आजतक में कहा कि आज देश में लोग भयभीत हैं. उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि बिहार में आपकी दबंगई कहां चली गई.
10:50 AM गडकरी ने कहा हमारी पार्टी एक लोकतांत्रिक पार्टी है
सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने एजेंडा आजतक में 'विकास के एक्सप्रेस वे' में कहा कि रोड कनेक्टिविटी होगी तो गांवों का विकास होगा. गडकरी ने कहा हमारी पार्टी एक लोकतांत्रिक पार्टी है.
10:39 AM साक्षी महाराज और योगी के बयान से पार्टी सहमत नहीं: नितिन गडकरी
सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने एजेंडा आजतक में 'विकास के एक्सप्रेस वे' में कहा कि रोड कनेक्टिविटी होगी तो गांवों का विकास होगा. गडकरी ने कहा कि कांग्रेस की सिर्फ एक राजनीति है मुस्लिमों में डर पैदा करना. उन्होंने कहा कि साक्षी महाराज और योगी आदित्यनाथ के बयान से पार्टी सहमत नहीं.
10:36 AM मुस्लिमों में डर पैदा करना कांग्रेस की राजनीति है: नितिन गडकरी
सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने एजेंडा आजतक में 'विकास के एक्सप्रेस वे' में कहा कि रोड कनेक्टिविटी होगी तो गांवों का विकास होगा. गडकरी ने कहा कि कांग्रेस की सिर्फ एक राजनीति है मुस्लिमों में डर पैदा करना.
10:31 AM आज देश में लोग भयभीत हैं: कांग्रेस नेता अश्विनी
कांग्रेसी नेता अश्विनी कुमार ने एजेंडा आजतक में कहा कि आज देश में लोग भयभीत हैं.
10:24 AM रोड कनेक्टिविटी होगी तो गांवों का विकास होगा: गडकरी
सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने एजेंडा आजतक में 'विकास के एक्सप्रेस वे' में कहा कि रोड कनेक्टिविटी होगी तो गांवों का विकास होगा.
10:18 AM #Agenda15 हिंदी जगत का महामंच एजेंडा आजतक शुरू
वंदे मातरम के साथ शुरू हुआ हिंदी जगत का महामंच एजेंडा आजतक #Agenda15
09:56 AM पाकिस्तान में लगे हिंदू तीर्थयात्रियों के स्वागत के बैनर
Banners in Pakistan welcoming Hindu pilgrims from India pic.twitter.com/8upOrN5tII
— ANI (@ANI_news) December 11, 2015
09:30 AM बांग्लादेशः इस्कॉन मंदिर में दो भक्तों को गोली मारी
बांग्लादेश के इस्कॉन मंदिर में अज्ञात हमलावरों ने दो भक्तों को गोली मार दी. घटना उत्तरी जिले के कहरोल इलाके में दिनाजपुर की है. घटना के वक्त मंदिर में कीर्तन चल रहा था.
09:11 AM मुंबई: एंबुलेंस में ऑक्सीजन सिलेंडर फटा, बच्चे की मौत
मुंबई के थाने में एक एंबुलेंस में ऑक्सीजन सिलेंडर फटा गया. इस दुर्घटना में एक बच्चे की मौत हो गई. एंबुलेंस में मौजूद डॉक्टर और नर्स भी जख्मी.
09:07 AM संसद में रणनीति को लेकर सुबह 10:15 पर होगी कांग्रेस की बैठक
Congress to hold strategy meeting in Parliament at 10:15 am today.
— ANI (@ANI_news) December 11, 2015
08:39 AM तेजाब हत्याकांड: शहाबुद्दीन सहित तीन को आज सुनाई जाएगी सजा
तेजाब हत्याकांड में बिहार में सीवान की विशेष अदालत राजद के पूर्व सांसद मो. शहाबुद्दीन सहित तीन सह अभियुक्तों की सजा पर आज फैसला करेगी.
08:16 AM राहुल गांधी दो दिन के असम दौरे पर, आज पहुंचेंगे गुवाहाटी
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी असम की दो दिवसीय यात्रा के लिए आज गुवाहाटी पहुंचेंगे. वे महिला स्वरोजगार संस्था और गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज जाएंगे.
07:53 AM राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी का जन्मदिन आज, PM मोदी ने दी बधाई
I convey my heartfelt wishes to our beloved President, Shri Pranab Mukherjee on his birthday. I pray for his long & healthy life.
— Narendra Modi (@narendramodi) December 11, 2015
07:11 AM हवाई हमलों में ISIS के तीन नेता मारे गए: अमेरिका
06:30 AM कोलकाता पार्क स्ट्रीट रेप में आज आएगा फैसला
06:00 AM UN ने की मानव अधिकारों के उल्लंघन के लिए नॉर्थ कोरिया की आलोचना
संयुक्त राष्ट्र की सुरक्षा परिषद ने मानव अधिकारों के उल्लंघन के लिए नॉर्थ कोरिया की आलोचना की है.
05:45 AM जापान के प्रधानमंत्री 'शिंजो आबे' आज दिल्ली पहुंचेंगे
05:15 AM छत्तीसगढ़ में नक्सलियों का सुरक्षा बल की टीम पर हमला
04:45 AM जिनेवा स्थित संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में सुरक्षा बढ़ाई गई
हवाई हमलों में मारा गया ISIS का वित्त प्रमुख
04:00 AM साल 2015 का नोबेल शांति पुरस्कार 'नेशनल डायलाग क्वार्टेट' को दिया गया
साल 2015 का नोबेल शांति पुरस्कार के लिए सामाजिक संगठनों के समूह 'नेशनल डायलाग क्वार्टेट' को स्वीडन में हुए एक कार्यक्रम में दिया गया.
केंद्र सरकार ने चेन्नई बाढ़ को माना ‘राष्ट्रीय आपदा’
महिला ने टैक्सी की पिछली सीट पर दिया बच्चे को जन्म
03:30 AM अमेरिकी विदेश मंत्री जॉन केरी इस सप्ताह वार्ता के लिए रोम जाएंगे
अमेरिकी विदेश मंत्री जॉन केरी उच्च स्तरीय वार्ता के लिए इस सप्ताह के अंत में रोम के लिए रवाना होंगे.
निर्भया कांड: जुवेनाइल से बॉन्ड भरवा सकती है सरकार
02:28 AM पीएम मोदी शुक्रवार को सीआईसी नियुक्ति समिति बैठक की अध्यक्षता करेंगे
आज होने जा रही सीआईसी नियुक्ति समिति बैठक में कांग्रेस सांसद मल्लिका अर्जुन खड़गे और वित्त मंत्री अरुण जेटली भी हिस्सा लेंगे
02:00 AM भारत की दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था: संयुक्त राष्ट्र
01:45 AM IS का वित्त प्रमुख हवाई हमलों में मारा गया: अमेरिका
01:18 AM मिडिल ईस्ट के लिए नीति में कोई बदलाव नहीं: पर्रिकर
रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने कहा है कि भारत मिडिल ईस्ट के लिए नीति में कोई बदलाव नहीं करेगा. उन्होंने कहा कि भारत की कोई भी भूमिका संयुक्त राष्ट्र के तहत होगी.
01:00AM पूर्वोत्तर सीरिया में बम धमाके से 10 लोगों की मौत
12:30 AM पेप्सी कंपनी की सीईओ इंदिरा नूयी ने पीएम मोदी से मुलाकात की
12:07 AM CPI ने सुषमा स्वराज की पाकिस्तान यात्रा को सकारात्मक बताया
CPI ने सुषमा स्वराज के पाकिस्तान यात्रा को सकारात्मक प्रगति करार दिया.
12:01 AM PM मोदी करेंगे सीआईसी नियुक्ति समिति की अध्यक्षता
शुक्रवार को होने वाली सीआईसी नियुक्ति समिति की बैठक की अध्यक्षता करेंगे पीएम मोदी. जेटली और खड़गे भी होंगे शामिल