scorecardresearch
 

वीरप्पा मोइली के दामाद आनंद अदकोली संभालेंगे राहुल गांधी का ट्विटर अकाउंट

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी का दफ्तर ट्विटर पर आ गया है. @OfficeOfRG हैंडल का जिम्मा राहुल नहीं, कांग्रेस की आईटी टीम के मुखिया आनंद अदकोली संभालेंगे. यानी राहुल के दफ्तर की ओर से आनंद अदकोली और उनकी टीम ही ट्वीट करेगी.

Advertisement
X
Rahul Gandhi
Rahul Gandhi

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी का दफ्तर ट्विटर पर आ गया है. @OfficeOfRG हैंडल का जिम्मा राहुल नहीं, कांग्रेस की आईटी टीम के मुखिया आनंद अदकोली संभालेंगे. यानी आनंद अदकोली और उनकी टीम ही ट्वीट करेगी.

कौन हैं अदकोली?
राहुल के करीबी माने जाने वाले आनंद अदकोली और उनकी टीम ने ही यह ट्विटर हैंडल बनाया है और वह इसे बंगलुरु से मैनेज करेंगे. आनंद अदकोली की एक पहचान यह भी है कि वह पूर्व केंद्रीय मंत्री हैं.

49 साल के अदकोली ने ही वह सॉफ्टवेयर बनाया था जिसका इस्तेमाल कांग्रेस ने चुनावों से पहले प्रत्याशियों को छांटने के लिए किया. कांग्रेस की वेबसाइट पर उन्हें पार्टी की चुनाव समन्वय समिति के संचार और प्रचार समूह का हिस्सा बताया गया है. अब तक अदकोली खुद को लो-प्रोफाइल रखने में कामयाब रहे हैं और मीडिया की चमक-धमक से भी खुद को दूर रखते हैं. www.adkoli.net वेबसाइट पर वह कहते हैं, 'मैं अब अपना ज्यादातर समय देश में राजनीतिक बदलाव के बारे में सोचते हुए गुजारता हूं. बुनियादी विचार राजनीति और नीति-नियोजन को खुला और लोकतांत्रिक बनाना ही है.'

Advertisement

यह राहुल गांधी का नहीं, उनके दफ्तर का आधिकारिक ट्विटर हैंडल है. खबर लिखे जाने तक @OfficeOfRG को करीब 45 हजार लोग फॉलो कर चुके थे. ट्विटर ने भी अकाउंट को वेरिफाई कर दिया है.

@OfficeOfRG से किए गए पहले तीन ट्वीट्स
ट्विटर से जुड़ने के तुरंत बाद इससे कोई ट्वीट नहीं किया गया लेकिन फिर दो ट्वीट लगातार आए. इस अकाउंट पर पहला ट्वीट राहुल की पदयात्रा की सूचना देते हुए किया गया.

इस हैंडल से बताया गया कि कांग्रेस उपाध्यक्ष 12 मई को तेलंगाना में 15 किलोमीटर की पदयात्रा शुरू करेंगे.

इसके कुछ ही देर बाद एक ट्वीट के जरिए यह बताया गया कि लोग राहुल गांधी के आधिकारिक कार्यक्रमों से जुड़ी खबरों के लिए यह हैंडल देखते रहें. यानी यह साफ कर दिया गया कि आने वाले दिनों में राहुल गांधी से जुड़े अपडेट के लिए उनके इस हैंडल का इस्तेमाल किया जाएगा.

इसके दो घंटे बाद एक बार फिर एक ट्वीट किया गया. इस बार अमेठी मेगा फूड पार्क के मामले से जुड़ा वीडियो शेयर किया गया जो राहुल गांधी ने गुरुवार को ही लोकसभा में उठाया है.

 

Advertisement
Advertisement