scorecardresearch
 
शाकाहारी मंत्री को मत्‍स्‍य विभाग से परहेज

कर्नाटक के मंत्री अभय चंद्र जैन उस समय दुविधा में पड़ गए जब मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने उनकी मत्स्य विभाग के अलावा कोई विभाग देने की मांग को ठुकरा दिया. जैन का कहना है कि मत्स्य विभाग जैन धर्म के सिद्धांतों के खिलाफ है.

Advertisement
X
Abhay Chandra Jain

अभय चंद्र जैन के मुताबिक, 'मुख्यमंत्री ने मेरी मांग स्वीकार करने से इंकार कर दिया है और मुझसे कहा है कि इस विभाग में काफी दम है और मैं इसमें बेहतर काम कर सकता हूं क्योंकि मैं तटीय क्षेत्र से आता हूं. इसलिए मैंने मत्स्य मंत्री बने रहने का फैसला किया है.'

जैन धर्म के अनुयायी और शाकाहारी मंत्री ने मत्स्य विभाग की जिम्मेदारी मिलने पर इस पर असंतोष जताया था क्‍योंकि यह जैन धर्म के अहिंसा के सिद्धांतों के खिलाफ है.

जैन ने कहा था, 'मैं अपने समुदाय के खिलाफ नहीं जाऊंगा. मुझे जो विभाग दिया गया है वह जैन समुदाय के सिद्धांतों के खिलाफ है.'

Advertisement
Advertisement