scorecardresearch
 
विकीलीक्स ने किया उत्तर कोरिया के धराशायी होने की योजना का खुलासा

विकीलीक्स वेबसाइट की ओर से जारी अमेरिकी राजनयिक गोपनीय दस्तावेजों के अनुसार चीन कम्युनिस्ट सहयोगी उत्तर कोरिया के प्रति कुंठा प्रदर्शित करता है और अटकलें लगाता है कि चीन चाहता है कि पूरा कोरियाई प्रायद्वीप दक्षिण कोरियाई शासन के तहत एकीकृत हो जाए.

Advertisement
X

इन दस्तावेजों से संकेत मिलता है कि अमेरिका और दक्षिण कोरिया के राजनयिक उत्तर कोरिया के पृथक एवं कट्टरपंथी कम्युनिस्ट शासन के भविष्य को लेकर चीन के रवैया का समर्थन करते हैं.

इस दस्तावेज के जारी होने से इस क्षेत्र में नया तनाव शुरू हो गया है. एक सप्ताह पहले उत्तर कोरिया ने दक्षिण कोरिया के द्वीप पर गोलाबारी की जिसमें चार लोग मारे गए. उत्तर कोरिया ने साथ ही यह भी कहा है कि अमेरिका-दक्षिण कोरियाई के इस सप्ताह नौसैनिक अभ्यास से कोरियाई प्रायद्वीप को युद्ध की कगार पर ढकेल दिया है.

Advertisement

इस दस्तावेज के अनुसार दक्षिण कोरिया के तत्कालीन उप विदेश मंत्री चुन यंग वू ने दक्षिण कोरिया के कैथलीन स्टीफेंस से गत फरवरी में कहा था कि यदि दक्षिण कोरिया के नेतृत्व में कोरिया प्रायद्वीप एकीकृत हो जाएं तो चीन इसका समर्थन करेगा. इसके साथ ही चीन को अमेरिका और दक्षिण कोरिया के बीच गठबंधन से तब तक कोई परेशानी नहीं जब तक कि कोरिया उसके लिए कोई खतरा पैदा न करे.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement