उत्तर प्रदेश में बाराबंकी जिले के रामसनेहीघाट थाना क्षेत्र में रोडवेज बस की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौत हो गई.
पुलिस ने बताया कि लखनऊ के मड़ियांव क्षेत्र के रहने वाले 25 वर्षीय अरमान और 23 वर्षीय कलीम मोटरसाइकिल से गोण्डा जा रहे थे. इसबीच, रामसनेहीघाट थाना क्षेत्र में भवनियापुर गांव के पास रोडवेज की बस ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे दोनों व्यक्ति गंभीर रुप से घायल हो गए.
इन दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.
पुलिस ने बस चालक को गिरफ्तार कर लिया है.