scorecardresearch
 

झारखंड राज्यसभा चुनावः आहलुवालिया की हार, कांग्रेस को एक सीट

वरिष्ठ भाजपा नेता एस. एस. आहलुवालिया गुरुवार को झारखंड से राज्यसभा चुनाव हार गए, जबकि कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा ने एक-एक सीट पर कब्जा जमाया.

Advertisement
X
झारखंड चुनाव
झारखंड चुनाव

गुरुवार को से हार गए, जबकि कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा ने एक-एक सीट पर कब्जा जमाया.

कांग्रेस के प्रदीप बालमुचू को 25 मत मिले, जबकि झामुमो के संजीव कुमार को 23 मत मिले. आहलुवालिया को महज 20 मतों पर संतोष करना पड़ा और वह तीसरे स्थान पर रहे.

झारखंड में 82 सदस्यीय विधानसभा में कुल 68 मत डाले गए.

भाजपा झारखंड में झामुमो के साथ साझेदारी कर गठबंधन सरकार का नेतृत्व कर रही है, राज्य विधानसभा में दोनों पार्टियों के 18-18 सदस्य हैं.

झामुमो ने भाजपा से कहा था कि वह उसके उम्मीदवार संजीव कुमार के पक्ष में आहलुवालिया को हटा ले, लेकिन भाजपा ने इससे इनकार कर दिया था.

झारखंड विकास मोर्चा (प्रजातांत्रिक) के 11 विधायक और भाकपा (माले-लिबरेशन) के एकमात्र विधायक मतदान से अनुपस्थित रहे थे.

 

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement