scorecardresearch
 

जनार्दन रेड्डी के सहयोगियों के घरों पर छापे

अवैध खनन के मामले में गिरफ्तार हुए कर्नाटक के पूर्व मंत्री जनार्दन रेड्डी के दो करीब सहयोगियों के आवासों पर सीबीआई ने छापे मारे और कई दस्तावेजों को जब्त करने का दावा किया.

Advertisement
X

अवैध खनन के मामले में गिरफ्तार हुए कर्नाटक के पूर्व मंत्री जनार्दन रेड्डी के दो करीब सहयोगियों के आवासों पर सीबीआई ने छापे मारे और कई दस्तावेजों को जब्त करने का दावा किया.

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि पुलिस अधीक्षक वेंकटेश की अगुवाई में सीबीआई की 11 सदस्यीय टीम ने रेणुकाचार्य नगर स्थित बेल्लारी शहरी विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष गुरूलिंग गौडा के आवास की रविवार सुबह तलाशी ली.


उन्होंने कहा कि रेड्डी के सहयोगी और ग्राम पंचायत सदस्य राजशेखर गौडा के आवास की भी तलाशी ली गई. सूत्रों ने बताया कि छापे के दौरान कई दस्तावेज जब्त किए गए.

उन्होंने कहा कि सीबीआई रेड्डी के कुछ अन्य सहयोगियों के परिसरों की भी तलाशी ले सकती है. अवैध खनन से जुड़े मामले में एजेंसी ने पांच सितंबर को रेड्डी को गिरफ्तार किया था और फिल्हाल वह जेल में हैं.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement