भारत-पाकिस्तान तीसरा वनडे मैच
भारत और पाकिस्तान के बीच सीरीज का तीसरा और आखिरी वनडे मैच आज दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान में खेला जाएगा. दोपहर 12 बजे से होने वाले मैच की पूर्व संध्या पर धोनी ने कहा कि अगर उनका दर्द कम नहीं हुआ तो आज के मैच में उनकी जगह दिनेश कार्तिक विकेटकीपिंग करते नजर आएंगे. युवराज सिंह का भी इस मैच में खेलना संदिग्ध है.
इंग्लैंड से वनडे के लिए टीम चुनी जाएगी
क्रिसमस की छुट्टियों के लिए स्वदेश लौटी इंग्लैंड टीम वनडे सीरीज खेलने भारत आ रही है. पांच मैचों की इस सीरीज के लिए आज टीम का चयन किया जाएगा. अटकलें हैं कि इंग्लैंड सीरीज के लिए विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग को बाहर बिठाया जाएगा.
ठंड का प्रकोप जारी
समूचे उत्तर भारत में ठंड का प्रकोप जारी है. राजधानी दिल्ली में रात 2.30 बजे 1.9 डिग्री तापमान दर्ज किया किया. ठंड की वजह से उत्तर प्रदेश में 11 और लोगों की मौत होने के साथ ही संख्या 140 तक पहुंच गई है.
चेन्नई में डीएमके की बैठक
चेन्नई में आज सुबह 10 बजे डीएमके की बैठक होगी. डीएमके चीफ एम. करुणानिधि ने स्टालिन को अपना उत्तराधिकारी घोषित किया है.