scorecardresearch
 

राजस्थान विधानसभा चुनाव: खेतड़ी सीट पर कांग्रेस जीती

झुंझुनू जिले की खेतड़ी सीट पर कांग्रेस के डॉ. जीतेंद्र सिंह ने भारतीय जनता पार्टी के धर्मपाल गुर्जर को 957 वोटों से हरा दिया. जितेंद्र सिंह को 57153, धर्मपाल को 56196 वोट मिले. जबकि बसपा के पूरणमल सैनी 35166 वोट पाकर तीसरे नंबर पर रहे.

Advertisement
X
खेतड़ी सीट के नतीजे
खेतड़ी सीट के नतीजे

झुंझुनू जिले की खेतड़ी सीट पर कांग्रेस के डॉ. जीतेंद्र सिंह ने भारतीय जनता पार्टी के धर्मपाल गुर्जर को 957 वोटों से हरा दिया. जितेंद्र सिंह को 57153, धर्मपाल को 56196 वोट मिले. जबकि बसपा के पूरणमल सैनी 35166 वोट पाकर तीसरे नंबर पर रहे.

2013 चुनाव का रिजल्ट

पूरणमल सैनी (बीएसपी)- 42,432 (33%)

जीतेंद्र सिंह (कांग्रेस)- 34,582 (27%)

दाताराम (बीजेपी)- 25,227 (19%)

2008 चुनाव का रिजल्ट

जीतेंद्र सिंह (कांग्रेस)- 33,639 (34%)

धर्मपाल गुर्जर (बीजेपी)- 22,572 (23%)

पूरणमल सैनी (बीएसपी)- 16,554 (17%)

झुंझुनू जिले का चुनावी समीकरण

झुंझुनू जिला शेखावटी रीजन में आता है और यहां कुल 7 विधानसभा सीट हैं. 2013 के चुनाव में जिले में कुल 14,01,414 वोटर्स थे, जिनमें से 10,36,634 लोगों (74.0%) ने अपने मतों का इस्तेमाल किया था. यहां 6 सीटें सामान्य वर्ग के लिए हैं, जबकि 1 सीट अनुसूचित जाति (SC) के लिए आरक्षित है.

Advertisement

सामान्य सीटों में सूरजगढ़, झुंझुनू, मंडावा, नवलगढ़, उदयपुरवाटी और खेत्री है. जबकि पिलानी सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है. कुल 7 सीटों में पिछले चुनाव में बीजेपी को 3, कांग्रेस और बीएसपी को 1-1 और दो सीटें निर्दलीय उम्मीदवारों को मिली थीं. निर्दलीय उम्मीदवारों को कांग्रेस पार्टी से कहीं ज्यादा वोट मिला था. जिले की सभी सीटों पर बीजेपी को 35, निर्दलीयों को 33 और कांग्रेस को 26 प्रतिशत वोट मिला था.

विधानसभा का समीकरण

राजस्थान विधानसभा में कुल 200 सीटें हैं. इनमें 142 सीट सामान्य, 33 सीट अनुसूचित जाति और 25 सीट अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए आरक्षित हैं. 2013 के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी और उसने 163 सीटों पर जीत दर्ज की थी. जबकि कांग्रेस 21 सीटों पर सिमट गई थी. बहुजन समाज पार्टी को 3, नेशनल पीपुल्स पार्टी को 4, नेशनल यूनियनिस्ट जमींदारा पार्टी को 2 सीटें मिली थीं. जबकि 7 सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवार जीते थे.

'To get latest update about Rajasthan elections SMS RJ to 52424 from your mobile . Standard SMS Charges Applicable.'

0000000000000

Advertisement
Advertisement