scorecardresearch
 
Advertisement

मुश्किल में फंसे बिक्रम मजीठिया, अमृतसर, चंडीगढ़ समेत कई ठिकानों पर छामेपारी

मुश्किल में फंसे बिक्रम मजीठिया, अमृतसर, चंडीगढ़ समेत कई ठिकानों पर छामेपारी

अकाली दल के नेता बिक्रम मजीठिया की मुश्किलें बढ़ गई हैं. उनके ठिकानों पर लगातार छापेमारी हो रही है और उन्हें गिरफ्तार करने पुलिस भी पहुंची लेकिन वो अपने घर पर नहीं मिले. उनके ठिकानों पर रेड के लिए कई टीमें बनाई गई हैं. बिक्रम मजीठिया पर सरकारी कागज फाड़ने और एसएचओ का मोबाइल छीनने की कोशिश का आरोप है. वहीं मजीठिया के वकील दमनवीर सोबती ने कहा कि मुख्यमंत्री अपने घमंड की वजह से यह कार्रवाई कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि हमें अब तक FIR की कॉपी नहीं मिली है और ना ही किसी मामले में मजीठिया आरोपी हैं.

Advertisement
Advertisement