पंजाब सरकार ने सरकार द्वारा वित्तपोषित और निजी क्षेत्र द्वारा संचालित स्कूलों के शिक्षकों को पेंशन शुरू करने की लंबे समय से चल रही मांग को स्वीकार करते हुए इसे एक मई, 2003 से लागू कर दिया.
एक आधिकारिक प्रवक्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने इस संबंध में पूर्व परिवहन मंत्री मास्टर मोहन लाल समेत 50 सेवानिवृत्त शिक्षकों को पेंशन भुगतान आदेश (पीपीओ) वितरित किये. बादल और शिक्षा मंत्री सिकंदर सिंह मलूका ने करीब 3000 सेवानिवृत्त लोगों में से इन लाभार्थियों को टोकन आधार पर पीपीओ दिये.