scorecardresearch
 

काबुल के हालात पर नजर, एयरपोर्ट संचालन फिर से शुरू करना चुनौती: एस जयशंकर

अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे के बाद उपजे हालात को ध्यान में रखते हुए विदेश मंत्रालय ने स्वदेश लौटने के इच्छुक लोगों तथा अन्य संबंधित विषयों में समन्वय के लिए 'अफगानिस्तान सेल' का गठन किया है. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने सेल के गठन की घोषणा सोमवार देर रात की.

Advertisement
X
डॉ. एस जयशंकर, विदेश मंत्री
डॉ. एस जयशंकर, विदेश मंत्री
स्टोरी हाइलाइट्स
  • काबुल के हालात पर बनी है नजर
  • जल्द होगी अफगानिस्तान से भारतीय नागरिकों की वापसी
  • 'हिंदू-सिख समुदाय के संपर्क में हमलोग'

अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे के बाद से लगातार इस बात को लेकर चर्चा गर्म है कि वहां फंसे भारतीयों की स्वदेश वापसी कैसे होगी? इस बीच विदेश मंत्री एस जयशंकर ने मंगलवार को बयान जारी करते हुए कहा है कि काबुल की स्थिति की लगातार निगरानी की जा रही है. मैं भारत लौटने के इच्छुक लोगों की चिंता को समझता हूं. एयरपोर्ट का फिर से संचालन शुरू करना हमारे लिए सबसे बड़ी चुनौती है. इस बारे में हम अपने सभी पार्टनर्स से चर्चा कर रहे हैं.

उन्होंने काबुल में एयरपोर्ट संचालन को फिर से शुरू करने की बात पर जोर देते हुए कहा है कि इस दिशा में अमेरिका द्वारा किए जा रहे प्रयासों की हम सराहना करते हैं. 

उन्होंने आगे कहा कि हम काबुल में सिख और हिंदू समुदाय के नेताओं के साथ लगातार संपर्क में हैं. उनकी देख भाल व सुरक्षित निकाले जाने को लेकर हमारी प्राथमिकता बनी हुई है. इस बीच भारतीय विदेश मंत्रालय ने हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है और कहा है कि किसी भी चिंता को लेकर या अफगान में फंसे अपने करीबियों के हालचाल जानने को लेकर हेल्पलाइन नंबर +919717785379 या ईमेल आइडी MEAHelpdeskIndia@gmail.com पर संपर्क कर सकते हैं. 

इधर अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे के बाद उपजे हालात को ध्यान में रखते हुए विदेश मंत्रालय ने स्वदेश लौटने के इच्छुक लोगों तथा अन्य संबंधित विषयों में समन्वय के लिए 'अफगानिस्तान सेल' का गठन किया है. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने सेल के गठन की घोषणा सोमवार देर रात की. उन्होंने कहा कि युद्ध से जर्जर देश से वापस लौटने के इच्छुक हिन्दुओं और सिखों की सरकार मदद करेगी.

Advertisement

और पढ़ें- अफगान मसले पर UNSC में आपात बैठक, महासचिव गुटेरेस बोले- एकजुट हो अंतरराष्ट्रीय समुदाय

बागची ने ट्वीट किया, 'विदेश मंत्रालय ने स्वदेश वापसी और अफगानिस्तान से अन्य अनुरोध के समन्वय के लिए विशेष अफगानिस्तान प्रकोष्ठ गठित किया है.'

इससे पहले, केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने अफगानिस्तान में रहने वाले हिंदू और सिखों को वापस लाने को लेकर प्रतिक्रिया दी थी. उन्होंने कहा था कि विदेश मंत्रालय और अन्य विभाग सभी जरूरी प्रबंध करेगा. मालूम हो कि अफगानिस्तान में बड़ी संख्या में भारतीय नागरिक भी रहते हैं. कई लोगों को देश वापस लाया जा चुका है, जबकि अब भी कई भारतीय लोग अफगान में फंसे हुए हैं. सरकार इन नागरिकों को वापस देश में लाने के लिए स्पेशल विमान भेजा है. सोमवार को एयरफोर्स के विमान सी-17 ग्लोब मास्टर ने भारत से काबुल के लिए उड़ान भरी. विमान के जरिए कई लोगों को वापस देश लाया गया है.

 

Advertisement
Advertisement