scorecardresearch
 
Advertisement
भारत

7 जुलाई, 2016: तस्वीरों में देखिए दिनभर की बड़ी खबरें

7 जुलाई, 2016: तस्वीरों में देखिए दिनभर की बड़ी खबरें
  • 1/10
इस्लामी उपदेशक जाकिर नाइक के तार अब आतंकी हाफिज सईद से जुड़ गए हैं. जमात-उद-दावा की वेबसाइट पर जाकिर के इस्लामिक रिसर्च फाउंडेशन (आईआरएफ) का लिंक मिला है. यही नहीं, आईआरएफ की साइट पर भी जमात-उद-दावा के ट्रेनिंग प्रोग्राम का पूरा ब्योरा दिया गया है.
7 जुलाई, 2016: तस्वीरों में देखिए दिनभर की बड़ी खबरें
  • 2/10
कांग्रेस ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर बड़ा हमला किया है. गुरुवार शाम 4 बजे कांग्रेस ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर केंद्र पर 45 हजार करोड़ के टेलीकॉम घोटाले का आरोप लगाया है. इसमें कहा गया कि सरकार ने अपने पूंजीपति दोस्तों को नियमों को दरकिनार करते हुए फायदा पहुंचाया, वहीं बीजेपी ने पलटवार करते हुए इसे यूपीए के दौर का घपला बताया है.
7 जुलाई, 2016: तस्वीरों में देखिए दिनभर की बड़ी खबरें
  • 3/10
देश में दाल की बढ़ती कीमतों की काट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मोजांबिक से ढूंढ़ लाए हैं! चार अफ्रीकी देशों की अपनी यात्रा के तहत गुरुवार को मोजांबिक पहुंचे पीएम मोदी और मोजांबिक राष्ट्रपति फिलिप नयूसी की मौजूदगी में दोनों मुल्कों ने तीन एमओयू पर दस्तखत किए. इसमें लंबे समय तक दाल की खरीद को लेकर भी समझौता हुआ है.
Advertisement
7 जुलाई, 2016: तस्वीरों में देखिए दिनभर की बड़ी खबरें
  • 4/10
भारतीय जनता पार्टी के चुनाव-चिन्ह को लेकर बॉम्‍बे हाई कोर्ट में एक जनहित याचिका दायर की गई है. याचिका में बीजेपी के चुनाव-चिन्ह 'कमल' को वापस लिए जाने की मांग की गई है. याचिकाकर्ता ने अदालत से अपील है कि वह चुनाव आयोग को इस संबंध में निर्देश दे.
7 जुलाई, 2016: तस्वीरों में देखिए दिनभर की बड़ी खबरें
  • 5/10
महाराष्ट्र की देवेंद्र फड़नवीस सरकार शुक्रवार को अपने मंत्रिमंडल का विस्तार करने जा रही है. सरकार के लिए राहत की बात यह है कि अब तक नाराज चल रही शिवसेना अब कैबिनेट विस्तार में हिस्सा लेगी. पार्टी के दो माननीयों को मंत्री पद मिलेगा.
7 जुलाई, 2016: तस्वीरों में देखिए दिनभर की बड़ी खबरें
  • 6/10
ईद के मौके पर पाकिस्तान के अलग-अलग शहरों में बाइक पर स्टंट करने के चक्कर में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई और 100 से ज्यादा जख्मी हो गए. पंजाब आपात सेवा के मुताबिक गुरुवार और बुधवार को पंजाब प्रांत के फैसलाबाद में बाइक पर स्टंट दिखाने के दौरान सात लोगों, बहावलपुर में दो और लाहौर में एक की मौत हो गई, जबकि 100 से ज्यादा लोग घायल हो गए.
7 जुलाई, 2016: तस्वीरों में देखिए दिनभर की बड़ी खबरें
  • 7/10
विश्व की सर्वोच्च वरीयता प्राप्त महिला युगल जोड़ी भारत की सानिया मिर्जा और स्विट्जरलैंड की मार्टिना हिंगिस का सफर गुरुवार को साल के तीसरे ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट विंबलडन के महिला युगल वर्ग के क्वार्टर फाइनल से खत्म हो गया.
7 जुलाई, 2016: तस्वीरों में देखिए दिनभर की बड़ी खबरें
  • 8/10
सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म ‘सुल्तान’ ने रिलीज के पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की है. रेसलर के अवतार में नजर आ रहे सलमान और अनुष्का स्टारर इस फिल्म ने पहले ही दिन 36.54 करोड़ रुपये की कमाई की है.
7 जुलाई, 2016: तस्वीरों में देखिए दिनभर की बड़ी खबरें
  • 9/10
पड़ोसी देश बांग्लादेश में ईद की नमाज के दौरान बम धमाका हुआ है. इस धमाके में कम से कम चार लोगों की मौत और 12 लोगों के घायल होने की खबर है. मरने वालों में एक पुलिसकर्मी भी शामिल है. यह धमाका किशोरगंज में हुआ है, जो  बांग्लादेश की राजधानी ढाका से 80 किलोमीटर की दूरी पर है.
Advertisement
7 जुलाई, 2016: तस्वीरों में देखिए दिनभर की बड़ी खबरें
  • 10/10
वेस्टइंडीज के विकेटकीपर दिनेश रामदीन ने भारत के खिलाफ आगामी टेस्ट श्रृंखला के लिए टीम से बाहर किए जाने पर वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड (WICB) की कड़ी आलोचना की है. वेस्टइंडीज ने अभी तक चार टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए टीम की सार्वजनिक घोषणा नहीं की है, लेकिन रामदीन ने अपने ट्विटर हैंडल के जरिए बताया कि उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया है और उन्होंने इस फैसले के लिए चयन समिति के नए अध्यक्ष कर्टनी ब्राउन को दोषी माना है.
Advertisement
Advertisement