इंग्लैंड के खिलाफ पांच वनडे मैचों की सीरीज के लिए 17 सदस्यीय टीम इंडिया का ऐलान कर दिया गया है. संजू सैमसन और करण शर्मा टीम में नए चेहरे हैं. वहीं, धवल कुलकर्णी की वापसी हुई है.
मुंबई पुलिस के डीआईजी सुनील पारस्कर के खिलाफ रेप का आरोप लगाने वाली मॉडल खुद विवादों में घिर गई है. मॉडल के पूर्व वकील रिजवान सिद्दीकी ने दावा किया है कि उसने पब्लिसिटी हासिल करने के लिए ऐसा किया था क्योंकि वह टीवी रियलिटी शो 'बिग बॉस' में जाना चाहती थी.
अपनी पार्टी से नाराज चले रहे कांग्रेस नेता नारायण राणे मान गए हैं. उन्होंने महाराष्ट्र सरकार के मंत्री पद से इस्तीफे का फैसला वापस ले लिया है. नारायण राणे ने कहा कि वह कांग्रेस में बने रहेंगे और कल से ही पार्टी के लिए चुनाव प्रचार भी शुरू कर देंगे.
अगर आपको लगता है कि रवींद्र जडेजा-जेम्स एंडरसन विवाद अब ठंडे बस्ते में चला जाएगा, तो आप चौंकने के लिए तैयार रहिए.
क्या पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के घर 10 जनपथ में LTTE का कोई भेदिया रहता था जिसने उनकी हत्या के पहले उनसे जुड़ी खुफिया जानकारी LTTE क पहुंचाई थी. आरडी प्रधान कि लिखी किताब 'माय ईयर्स विद राजीव एंड सोनिया' में ये दावा किया गया है.
मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने सोमवार को संसद में बताया कि प्राइवेट और सरकारी कॉलेजों में पढ़ने वाले छात्र कॉलेजों की गुणवत्ता को लेकर परेशान हैं.
गुजरात हाई कोर्ट ने 2002 के नरोदा पाटिया दंगों के मामले में दोषी विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के नेता बाबू बजरंगी को मंगलवार को अस्थायी जमानत दे दी.
प्रियंका गांधी को सक्रिय राजनीति में लाने की मांग फिर से उठ गई है. कांग्रेस नेता अॉस्कर फर्नाडींज ने कहा है कि कांग्रेस में
प्रियंका की भूमिका बढ़नी चाहिए. पार्टी के ज्यादातर कार्यकर्ता भी यही चाहते हैं.
भारतीय युवाओं के पसंदीदा लेखक चेतन भगत एक बार फिर अपनी नई नॉवेल लेकर आ रहे हैं. 'हाफ गर्लफ्रेंड' नाम की ये नॉवेल जल्द ही बाजार में उपलब्ध होगी. ऑनलाइन स्टोर फ्लिपकार्ट ने अभी से ही इसकी प्री-बुकिंग शुरू कर दी है.
तेलांगना की राजधानी हैदराबाद में स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ मेट्रो एंड रेल टेक्नोलॉजी में एक ऐसा पीजी कोर्स शुरू हो चुका है जो छात्रों को मेट्रो एंड रेल टेक्नोलॉजी में रिसर्च और ट्रेनिंग की सुविधा देगा.