scorecardresearch
 
Advertisement
भारत

27 अगस्त 2013: तस्वीरों में देखें दिनभर की खबरें

27 अगस्त 2013: तस्वीरों में देखें दिनभर की खबरें
  • 1/13
आसाराम बापू के समर्थकों ने मंगलवार को आज तक के रिपोर्टर के साथ बदसलूकी की. मुंबई से सूरत जाते समय विमान में जब आज तक के रिपोर्टर विकास मिश्र ने आसाराम से बात करनी चाही तो उनके समर्थकों ने बदसलूकी शुरू कर दी, कैमरे को धक्का दे दिया और रिपोर्टर के साथ भी हाथपाई करने की कोशिश की.
27 अगस्त 2013: तस्वीरों में देखें दिनभर की खबरें
  • 2/13
कमजोर रुपये की मार आम आदमी पर दिनोंदिन बढ़ती जा रही है. इस क्रम में अब डीजल की कीमतों का भारी बोझ पड़ना तय है. सूत्रों की मानें तो मानसून सत्र के खत्‍म होते ही डीजल की कीमतों में करीब 3 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि की जा सकती है. मानसून सत्र 6 सितंबर को खत्‍म हो रहा है.
27 अगस्त 2013: तस्वीरों में देखें दिनभर की खबरें
  • 3/13
सुप्रीम कोर्ट में कोयला घोटाले की अगली सुनवाई सरकार और सीबीआई दोनों के लिए मुश्किल भरी हो सकती है क्योंकि सरकार ने अपने हलफनामे के जरिए स्वीकार किया है कि कोयला घोटाले से जुड़ी कई अहम फाइलें अभी गायब हैं. हालांकि सरकार तमाम गायब फाइलों को ढूंढने के लिए पूरी कोशिश कर रही है.
Advertisement
27 अगस्त 2013: तस्वीरों में देखें दिनभर की खबरें
  • 4/13
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के दामाद रॉबर्ट वाड्रा एक छोटे मोटे किसान हैं और हरियाणा सरकार की नीति रही है छोटे किसानों को विकास और शहरी परियोजनाओं का लाभ मिले. ये मासूम सा बयान है हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा का.
27 अगस्त 2013: तस्वीरों में देखें दिनभर की खबरें
  • 5/13
सोनिया गांधी पर जब-तब तंज कसने वाले नरेंद्र मोदी उनके स्वास्थ्य को लेकर कुछ ज्यादा ही चिंतित हैं. गुजरात के मुख्यमंत्री ने ट्विटर पर सोनिया के स्वस्थ होने पर खुशी जताई, लेकिन साथ ही किसी आदर्श शुभचिंतक की तरह सोनिया के लिए किए गए मेडिकल इंतजामों में कमियां भी गिना दीं.
27 अगस्त 2013: तस्वीरों में देखें दिनभर की खबरें
  • 6/13
पूर्व सेना प्रमुख वीके सिंह ने कहा है कि वह और सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे बिहार से देश भर का अपना दौरा फिर शुरू करने की योजना बना रहे हैं ताकि देश में सुनियोजित बदलाव के लिए जागरुकता फैलाई जा सके और उनका संदेश फैलाने के लिए स्वयंसेवकों को भर्ती किया जा सके.
27 अगस्त 2013: तस्वीरों में देखें दिनभर की खबरें
  • 7/13
देश में विश्वास का संकट पैदा हो गया है. सिर्फ गलत नीतियां बनाई जा रही हैं. अर्थव्‍यवस्‍था पर कोई नियंत्रण नहीं है. बस सत्ता में बने रहना है क्योंकि रोजाना करोड़ों की कमाई हो रही है. इतनी निकम्मी और भ्रष्ट सरकार तो आज तक देश में नहीं बनी. कुछ इस अंदाज में बीजेपी नेता यशवंत सिन्हा ने यूपीए पर हमला बोला.
27 अगस्त 2013: तस्वीरों में देखें दिनभर की खबरें
  • 8/13
कांग्रेस के उपाध्यक्ष और नेहरू-गांधी परिवार की राजनैतिक विरासत को संभालने की कोशिश में जुटे राहुल गांधी ने मंगलवार को पार्टी के दलित नेताओं से बात की. इस दौरान पार्टी सांसद और एससी कमीशन के मुखिया पीएल पुनिया भी थे. राहुल ने बात की सियासत की, दलितों की, यूपी की और इस दौरान भइया और सिस्टैमेटिकली शब्दों पर जोर देकर पूरे सिस्टम को बदलने की बात कही. उन्होंने कहा कि मुझे तो पता ही नहीं था कि जाति क्या होती है.
27 अगस्त 2013: तस्वीरों में देखें दिनभर की खबरें
  • 9/13
कॉर्पोरेट सोशल रिसपॉन्सिबिलिटी के क्षेत्र में उम्दा काम करने वाली कंपनियों को आज तक ने सम्मान दिया. आज तक केयर अवॉर्ड्स यानी, एक मुहिम उन कॉर्पोरेट हाउस को सम्मानित करने की, जो मुनाफ़े के साथ-साथ अपने समाजिक दायित्व को भी समझते हैं. दिल्ली में अवार्ड समारोह हुआ और इस समारोह में कॉर्पोरेट जगत की तमाम दिग्गज हस्तियां मौजदू थी. समारोह में केन्द्रीय मंत्री सचिन पायलट, क्रिकेटर युवराज सिंह और फिल्म स्टार अजय देवगन भी मौजूद थे.
Advertisement
27 अगस्त 2013: तस्वीरों में देखें दिनभर की खबरें
  • 10/13
एक अमेरिकी छात्रा की भारत में स्‍टडी ट्रिप के दौरान यौन शोषण की भयावह कहानी इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही है. अपनी आपबीती में उन्‍होंने बताया है कि किस तरह भारत यात्रा के दौरान लोग उन्‍हें घूरते थे, उनका पीछा करते थे और यहां तक कि उनका रेप करने की भी कोशिश की गई.
27 अगस्त 2013: तस्वीरों में देखें दिनभर की खबरें
  • 11/13
लीबिया के तानाशाह कर्नल मुअम्‍मर गद्दाफी ने स्‍कूल में पढ़ने वाली लड़कियों को अपना सेक्‍स गुलाम बनाया हुआ था. यही नहीं वह पुरुष अंगरक्षकों और लड़कों का भी रेप करता था.
27 अगस्त 2013: तस्वीरों में देखें दिनभर की खबरें
  • 12/13
अपने बोल्‍ड अंदाज और उससे भी बोल्‍ड टिप्‍पणियों के लिए मशहूर विवादास्‍पद एक्‍ट्रेस और मॉडल पूनम पांडे का कहना है कि रेप के बढ़ते मामलों के लिए मुझे दोषी न ठहराएं. हाल ही में फिल्‍म नशा में जमकर अंग प्रदर्शन करने वाली पूनम इस बात से हैरान और नाराज हैं कि महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों के लिए कुछ लोग उन्‍हें दोषी ठहरा रहे हैं.
27 अगस्त 2013: तस्वीरों में देखें दिनभर की खबरें
  • 13/13
इलाहाबाद में एकतरफा इश्क में पागल प्रेमी की खौफनाक करतूत सामने आई है. मामला मंगलवार दोपहर का है जब एक लड़की इलाहाबाद यूनिवर्सिटी के पास से गुजर रही थी तभी आरोपी छात्र मौके पर पहुंचा और उसने लड़की पर पेट्रोल छिडककर आग लगा दी.
Advertisement
Advertisement