scorecardresearch
 
Advertisement
भारत

24 फरवरी 2014: तस्‍वीरों में दिनभर की बड़ी खबरें

24 फरवरी 2014: तस्‍वीरों में दिनभर की बड़ी खबरें
  • 1/10
देश की राजनीति में आज जबरदस्त ट्विस्ट का दिन है. एक दिन में अचानक इनती यारियां हो गयी हैं और ऐसी बगावत हो गयी है कि यकीन करना मुश्किल हो रहा है. सारे वादे सारी नीतिया छोड़कर मानो नए-नए गठबंधन करने की अंधी होड़ शुरू हो गयी है.
24 फरवरी 2014: तस्‍वीरों में दिनभर की बड़ी खबरें
  • 2/10
लोक जनशक्ति पार्टी नेता रामविलास पासवान के बेटे चिराग पासवान ने पार्टी के बीजेपी से गठबंधन पर आज तक से बात करते हुए कहा कि बीजेपी से नजदीकियां बढ़ने जैसा कुछ भी नहीं है. चिराग ने कहा कि मोदी पर दंगे के दाग पर अब बात करने की जरूरत नहीं है, क्‍योंकि कोर्ट ने उन्‍हें क्‍लीन चिट दे दी है.
24 फरवरी 2014: तस्‍वीरों में दिनभर की बड़ी खबरें
  • 3/10
पार्टी में टूट की खबरों के बीच भी आरजेडी के मुखिया लालू प्रसाद यादव ने बीजेपी के पीएम इन वेटिंग नरेंद्र मोदी पर हमला जारी रखा. उन्‍होंने क‍हा साम्‍प्रदायिक ताकतों को दूर रखने के लिए काम करते रहेंगे.
Advertisement
24 फरवरी 2014: तस्‍वीरों में दिनभर की बड़ी खबरें
  • 4/10
हरियाणा के सोनीपत में किसानों से बातचीत करने पहुंचे कांग्रेस उपाध्‍यक्ष राहुल गांधी ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और वरिष्ठ बीजेपी नेता लाल कृष्ण आडवाणी पर उनके पिता राजीव गांधी का उपहास उड़ाने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा, ‘मेरे पिता देश में कंप्यूटर लेकर आए तो सीनियर बीजेपी नेताओं वाजपेयी जी और आडवाणी जी ने ‘कंप्यूटर ब्वॉय’ कहकर उनका मजाक उड़ाया.
24 फरवरी 2014: तस्‍वीरों में दिनभर की बड़ी खबरें
  • 5/10
इंडियन इस्‍लामिक सेंटर में दिल्‍ली के पूर्व मुख्‍यमंत्री और आम आदमी पार्टी नेता अरविंद केजरीवाल का विरोध हुआ है. चंदे के पैसे के मुद्दे पर एक व्‍यक्ति के सवाल और विरोध की वजह से यह हंगामा शुरू हुआ. हालांकि जल्‍द ही मामले पर काबू पा लिया गया और बाद में भी सवाल-जवाब का दौर जारी रहा.
24 फरवरी 2014: तस्‍वीरों में दिनभर की बड़ी खबरें
  • 6/10
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल में टूट की खबर है. आरजेडी विधायक सम्राट चौधरी ने दावा किया कि 13 विधायक अलग होने को तैयार हैं. इन विधायकों ने राज्यपाल को चिट्ठी लिखकर अलग गुट के तौर पर मान्यता देने की मांग की है. लेकिन 13 में से तीन विधायकों ने दल छोड़ने की बात से इनकार किया है.
24 फरवरी 2014: तस्‍वीरों में दिनभर की बड़ी खबरें
  • 7/10
बिहार बीजेपी के नेता अश्चिनी चौबे को पार्टी की रामविलास पासवान से नजदीकियां बिल्‍कुल पसंद नहीं आ रही हैं. चौबे ने पासवान पर जमकर हमला करते हुए उन्‍हें अवसरवादी बताया. चौबे ने कहा कि पासवान का कोई सिद्धांत नहीं है और उनसे गठबंधन बीजेपी के लिए आत्‍मघाती कदम होगा.
24 फरवरी 2014: तस्‍वीरों में दिनभर की बड़ी खबरें
  • 8/10
बिहार आरजेडी में फूट की खबरों के बीच आरजेडी विधायक दल के नेता अब्‍दुल बारी सिद्दिकी ने कहा कि जिसने भी 13 विधायकों के टूटने की बात कही है उसने किसी लालच में धोखा किया है. सिद्दिकी ने नाम गिनाकर बताया कि जिसे भी ऐसी खबर मिल रही है वो पार्टी दफ्तर आकर इस बात का खंडन कर रहा है.
24 फरवरी 2014: तस्‍वीरों में दिनभर की बड़ी खबरें
  • 9/10
लोकसभा चुनावों की तैयारियों को लेकर केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने राहुल गांधी की जमकर तारीफ की और बीजेपी व नरेंद्र मोदी पर जहर की खेती का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि भले ही मोदी का कैंपेन आक्रामक हो पर कांग्रेस डरने वाली नहीं है. वे भी जनता के बीच जाएंगे और बीजेपी का असली चेहरा दिखाएंगे.
Advertisement
24 फरवरी 2014: तस्‍वीरों में दिनभर की बड़ी खबरें
  • 10/10
नोकिया ने बहुप्रतीक्षित पहला एंड्रॉयड फोन लांच कर दिया है. बार्सिलोना में चल रहे मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस 2014 में नोकिया ने नोकिया X के साथ ही इसके दो अन्य वैरिएंट नोकिया X+ और नोकिया XL लांच कर एंड्रॉयड फोन की दुनिया में कदम रखा. नोकिया X हैंडसेट में 4 इंच का डिस्प्ले है और इस फोन का यूजर इंटरफेस विंडोज फोन 8 के समान ही है.
Advertisement
Advertisement