बंगाल विधानसभा चुनाव के मद्देनजर चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल के सात अधिकारियों को चुनावी ड्यूटी में लापरवाही और वैधानिक शक्तियों के दुरुपयोग के आरोप में निलंबित कर दिया है. आयोग ने राज्य के मुख्य सचिव को निर्देश दिया है कि इन अधिकारियों के खिलाफ संबंधित कैडर नियंत्रण अधिकारियों द्वारा बिना देरी के अनुशासनात्मक कार्यवाही तुरंत शुरू की जाए.