द कश्मीर फाइल्स ऐसी फिल्म है जिसने विवादों के जरिए ही सुर्खियों में जगह बनाई है. करीब नौ महीने पहले रिलीज हुई ये फिल्म एक बार फिर सुर्खियों में है. इस बार ये बवाल एक विदेशी फिल्ममेकर की वजह से हुआ. इजराइल के एक निर्माता निर्देशक ने इस फिल्म पर ऐसी टिप्पणी की जो उनके लिए ही गले की हड्डी बन गई.