लोकसभा में आज विपक्षी दल स्पीकर ओम बिरला को हटाने के लिए अविश्वास प्रस्ताव पेश करने जा रहे हैं. यह प्रस्ताव पहले हाफ की कार्यवाही के दौरान विपक्ष द्वारा नोटिस किया गया था. इस प्रस्ताव के आधार पर भाजपा और कांग्रस दोनों प्रमुख पार्टियों ने अपने सदस्यों को तीन लाइन व्हिप जारी किया है ताकि वे सदन में उपस्थित रहें.