उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले के मुरसान कस्बे में तीन साल के मासूम बच्चे की कार से कुचलकर हुई दर्दनाक मौत ने पूरे इलाके में अफरातफरी मचा दी. बच्चे की मौत से नाराज लोगों ने मुरसान थाने के बाहर मुख्य सड़क पर जाम लगा दिया और जोरदार हंगामा किया. इस प्रदर्शन के दौरान हालात तेजी से बिगड़ने लगे.