दक्षिण दिल्ली के मालवीय नगर स्थित हौज रानी इलाके के एक होटल में लगी भीषण आग ने कई परिवारों को गहरा जख्म दिया है. इस हादसे में 21 लोगों की मौत हुई है. इनमें गुरुग्राम के सेक्टर-46 निवासी अग्रवाल परिवार के आठ सदस्य भी शामिल बताए जा रहे हैं. यह परिवार दिल्ली अपने बुजुर्ग सदस्य के इलाज के लिए आया था, लेकिन एक दर्दनाक हादसे ने पूरे परिवार को तबाह कर दिया.