scorecardresearch
 
Advertisement

गरबा में 'नो एंट्री' को लेकर बवाल, ID कार्ड-गंगाजल अनिवार्य, देखें

गरबा में 'नो एंट्री' को लेकर बवाल, ID कार्ड-गंगाजल अनिवार्य, देखें

नवरात्र के दूसरे दिन देश के विभिन्न हिस्सों में गरबा का आयोजन हो रहा है. इन आयोजनों में गैर-हिंदुओं के प्रवेश को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया. भोपाल में श्रीकृष्ण सेवा समिति ने गरबा पंडाल के बाहर एक बैनर लगाया है, जिस पर लिखा है, "गरबा पंडाल में जिहादियों का आना सख्त मना है. पकड़े जाने पर घर वापसी करवाई जी या फिर उचित व्यवस्था की जाएगी." समिति के सदस्यों ने प्रवेश से पहले गंगाजल पिलाने और तिलक लगाने की बात कही है. भोपाल जिला प्रशासन ने भी गरबा पंडालों के लिए गाइडलाइन जारी की है, जिसमें पहचान पत्र के बिना प्रवेश वर्जित है। इसके अलावा, सभी पंडालों में सीसीटीवी कैमरे, फायर सेफ्टी और प्राथमिक चिकित्सा की व्यवस्था अनिवार्य की गई है.

Advertisement
Advertisement