scorecardresearch
 

जहां जंग भड़कती है, वहां नई मांएं सबसे ज्यादा कीमत चुकाती हैं!

विश्व बैंक उन देशों को 'संघर्ष प्रभावित' मानता है जहां हिंसा की तीव्रता और आबादी के अनुपात में संघर्ष से होने वाली मौतें ज्यादा हों. वहीं, जिन देशों में शासन व्यवस्था कमजोर हो, नीतियां और संस्थान सही तरीके से काम न कर रहे हों, या जहां संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन तैनात हो या सीमाई विवाद हों, उन्हें 'संस्थागत और सामाजिक अस्थिरता' वाले देश माना जाता है.

Advertisement
X
नई जिंदगी से पहले मौत का खतरा, संघर्ष क्षेत्रों की कड़वी सच्चाई
नई जिंदगी से पहले मौत का खतरा, संघर्ष क्षेत्रों की कड़वी सच्चाई

इंसान ने मौत से लड़ने के लिए मेडिकल साइंस को आगे बढ़ाया. लेकिन विडंबना देखिए, आज इंसान ही ऐसी परिस्थितियां बना रहा है जिससे मौतें बढ़ रही हैं, खासकर गर्भवती और नई मांओं की.

साल 2023 में दुनिया भर में करीब 2.6 लाख मातृ मृत्यु दर्ज की गईं. चौंकाने वाली बात यह है कि इन मौतों में से हर 10 में से 6 मौतें उन इलाकों में हुईं, जहां या तो युद्ध और हिंसा चल रही थी, या फिर सामाजिक और संस्थागत अस्थिरता थी. यह आंकड़े विश्व बैंक की परिभाषा के आधार पर हैं.

डेटा:

कुल मातृ मृत्यु (2023): 2.6 लाख

60% मौतें: संघर्ष या अस्थिर क्षेत्रों में

विश्व बैंक उन देशों को 'संघर्ष प्रभावित' मानता है जहां हिंसा की तीव्रता और आबादी के अनुपात में संघर्ष से होने वाली मौतें ज्यादा हों. वहीं, जिन देशों में शासन व्यवस्था कमजोर हो, नीतियां और संस्थान सही तरीके से काम न कर रहे हों, या जहां संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन तैनात हो या सीमाई विवाद हों, उन्हें 'संस्थागत और सामाजिक अस्थिरता' वाले देश माना जाता है.

Advertisement

दुनिया में फिलहाल 17 देश और क्षेत्र ऐसे हैं जिन्हें सीधे संघर्ष क्षेत्र माना गया है. वहीं 20 देश ऐसे हैं जहां संस्थागत और सामाजिक अस्थिरता है.

अगर मातृ मृत्यु दर की बात करें तो विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताब‍िक हर एक लाख जीवित जन्म पर कितनी माताओं की मौत हुई—तो 2023 में वैश्विक दर 197 रही. लेकिन संघर्ष क्षेत्रों में यही आंकड़ा बढ़कर 504 हो गया. संस्थागत और सामाजिक अस्थिरता वाले इलाकों में यह दर 368 रही. जबकि जहां न युद्ध है और न अस्थिरता, वहां यह दर काफी कम यानी सिर्फ 99 रही.

मातृ मृत्यु दर (प्रति 1 लाख जीवित जन्म, 2023)
वैश्विक औसत: 197
संघर्ष क्षेत्र: 504
अस्थिर क्षेत्र: 368
सामान्य क्षेत्र: 99

समस्या नई नहीं है, लेकिन हालात और बिगड़ते जा रहे हैं. किसी भी युद्ध या मानवीय संकट में सबसे पहले स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित होती हैं. अस्पताल बंद हो जाते हैं, दवाओं की कमी हो जाती है, डॉक्टर और नर्स सुरक्षित नहीं होते.

दूसरी तरफ, आपातकालीन हालात में लोगों को इलाज की जरूरत और बढ़ जाती है. लेकिन असुरक्षित माहौल, टूटी सड़कों, बंद स्वास्थ्य केंद्रों और संसाधनों की कमी के कारण गर्भवती महिलाओं तक समय पर इलाज नहीं पहुंच पाता. ऐसे हालात में मां और नवजात दोनों की जान खतरे में पड़ जाती है. जंग और अस्थिरता का सबसे बड़ा असर सिर्फ सीमाओं पर नहीं, बल्कि उन घरों में दिखता है जहां एक नई जिंदगी दुनिया में आने वाली होती है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement