scorecardresearch
 
Advertisement

Weather Today Live: दिल्ली में आसमान साफ! जम्मू-कश्मीर में शीतलहर का कहर... जानें मौसम

aajtak.in | नई दिल्ली | 08 फरवरी 2026, 5:08 PM IST

Weather News Live Updates: जम्मू‑कश्मीर के श्रीनगर में शीतलहर का असर जारी है, जहां न्यूनतम तापमान -1°C तक पहुंचने का अनुमान है. वहीं, भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार आज दिल्ली में आसमान साफ रहेगा और अधिकतम तापमान 22°C से 24°C के बीच रहने की संभावना है. साथ ही, IMD ने जम्मू‑कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 9 से 11 फरवरी के दौरान कुछ स्थानों पर बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है.

Delhi NCR Weather Live Updates Delhi NCR Weather Live Updates

आज दिल्ली-NCR में आसमान ज्यादातर साफ रहने की संभावना है. अधिकतम तापमान 22°C से 24°C तक और न्यूनतम तापमान 9°C से 11°C के बीच रह सकता है. न्यूनतम तापमान सामान्य के करीब रहेगा, जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से 1.6°C से 3.0°C तक अधिक दर्ज होने की उम्मीद है.

वहीं, जम्मू‑कश्मीर में आज भी शीतलहर का असर जारी है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार श्रीनगर में न्यूनतम तापमान -1°C और अधिकतम तापमान करीब 12°C रह सकता है.

5:08 PM (16 मिनट पहले)

Dense Fog Alert: घने कोहरे का अलर्ट

Posted by :- Aman

IMD के अनुसार 7 राज्यों में घना कोहरा छाया रह सकता है. 10 फरवरी तक उत्तर प्रदेश में सुबह और रात के समय घना से बहुत घना कोहरा छाए रहने की संभावना है. उत्तराखंड, उत्तरी तमिलनाडु, तटीय आंध्र प्रदेश, बिहार, असम और मेघालय में भी घना कोहरा देखने को मिल सकता है.

3:44 PM (एक घंटा पहले)

IMD Rain Alert: 3 राज्यों में बारिश

Posted by :- Aman

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 8 और 11 फरवरी को जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है. 10 फरवरी को जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में गरज-चमक, बिजली गिरने और तेज हवाओं (30-40 किमी प्रति घंटा) के साथ बड़े इलाकों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है.

1:10 PM (4 घंटे पहले)

Delhi Weather: दिल्ली में बढ़ रही गर्मी

Posted by :- Aman

मौसम विभाग के अनुसार, 1 फरवरी 2026 को दिल्ली में अधिकतम तापमान 24.6°C रहा है, जो 7 फरवरी तक बढ़कर 25.1°C तक पहुंच गया. हालांकि बीच में 2 फरवरी को तापमान गिरकर 17.5°C दर्ज किया गया था, लेकिन उसके बाद से अधिकतम तापमान में लगातार बढ़ोतरी ही आई है.

यह भी पढ़ें: दिल्ली वालों चुभती गर्मी के लिए हो जाएं तैयार, दिल्ली वालों चुभती गर्मी के लिए हो जाएं तैयार, मौसम ने लिया यूटर्न! मुंबई तक असर

10:56 AM (6 घंटे पहले)

Delhi-NCR Weather: दिल्ली में कल कैसा रहेगा मौसम?

Posted by :- Aman

9 फरवरी 2026 को दिल्ली-NCR में आसमान आंशिक रूप से बादलों से घिरा रहेगा. सुबह के समय हल्की धुंध छाने की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार इस दिन अधिकतम तापमान 23°C से 25°C और न्यूनतम तापमान 8°C से 10°C के बीच रह सकता है. 

Advertisement
10:49 AM (6 घंटे पहले)

Tamil Nadu Weather: तमिलनाडु में घना कोहरा छाया

Posted by :- Aman

मयिलादुथुराई (तमिलनाडु) शहर के कई हिस्सों में घना कोहरा छाया है.

 

10:44 AM (6 घंटे पहले)

Jammu-Kashmir Weather: श्रीनगर में शीतलहर का असर जारी

Posted by :- Aman

जम्मू‑कश्मीर के श्रीनगर में शीतलहर का असर जारी है. यहां न्यूनतम तापमान -1°C तक गिरने का अनुमान है, जबकि अधिकतम तापमान 12°C तक पहुंच सकता है.

 

10:41 AM (6 घंटे पहले)

Snowfall: पहाड़ों में बर्फबारी का अलर्ट

Posted by :- Aman

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने जम्मू‑कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 9 से 11 फरवरी के बीच कुछ जगहों पर बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है.

Advertisement
Advertisement