scorecardresearch
 
Advertisement

Twisha Sharma MP High Court Hearing Live: ट्विशा की सास गिरिबाला को HC से मोहलत, जमानत रद्द करने की मांग पर कहा- कहीं आसमान नहीं फट रहा...

aajtak.in | नई दिल्ली | 25 मई 2026, 2:51 PM IST

Twisha Sharma Case Hearing Live Updates: ट्विशा शर्मा मौत मामले को लेकर मध्य प्रदेश हाई कोर्ट में थोड़ी देर में सुनवाई होगी. ट्विशा की सास गिरिबाला सिंह की अग्रिम जमानत खारिज करने को लेकर दायर याचिकाओं पर एमपी हाई कोर्ट में दोपहर 2:30 बजे सुनवाई होगी. बता दें, इस मामले की जांच के लिए CBI की टीम को भोपाल भेजा जा रहा है.

ट्विशा केस की जांच के लिए CBI की टीम आज भोपाल जा रही है. (Photo- ITGD) ट्विशा केस की जांच के लिए CBI की टीम आज भोपाल जा रही है. (Photo- ITGD)

Twisha Sharma Case: मध्य प्रदेश के भोपाल में 33 साल की कॉरपोरेट प्रोफेशनल और पूर्व अभिनेत्री ट्विशा शर्मा की 12 मई को मौत हुई थी. ट्विशा भोपाल के कटारा हिल्स इलाके में अपने ससुराल में फंदे से लटकी हुई मिली थीं. इसके बाद ट्विशा के परिवार ने ससुराल वालों पर कई आरोप लगाए हैं, उनका कहना है कि उनकी बेटी की मौत के लिए वे जिम्मेदार हैं.

वहीं, ससुराल पक्ष का दावा है कि ट्विशा नशे की लत से जूझ रही थीं. अब देश की सर्वोच्च अदालत ने ट्विशा शर्मा से जुड़े संवेदनशील मामले में गंभीर रुख अपनाते हुए स्वतः संज्ञान लिया है.

मध्यप्रदेश में हुई चर्चित ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में सुप्रीम कोर्ट के स्वतः संज्ञान मामले पर चीफ जस्टिस सूर्यकांत, जस्टिस जॉयमाल्या बागची और जस्टिस वी एम पंचोली की बेंच सुनवाई की. SG तुषार मेहता ने सुप्रीम कोर्ट में कहा कि सीबीआई इस मामले की जांच करेगी.

वही, मध्य प्रदेश हाईकोर्ट आज ट्विशा सिंह की सास गिरिबाला सिंह को मिली जमानत से संबंधित याचिका पर सुनवाई करेगा.

1:47 PM (एक घंटा पहले)

गिरिबाला सिंह की अग्रिम जमानत के खिलाफ याचिका

Posted by :- Aman

 

12:16 PM (2 घंटे पहले)

SG: आत्महत्या हो या आपराधिक घटना, एक बात साफ है कि जान गई है

Posted by :- Aman

सॉलिसिटर जनरल (SG) ने कहा कि एक बात साफ है कि लड़की की जान गई है, चाहे वह आत्महत्या हो या किसी आपराधिक घटना का परिणाम. उन्होंने यह भी कहा कि माता-पिता के लिए तलाकशुदा बेटी होना, बेटी को खोने से बेहतर है.

(INPUT: SRISHTI / ANEESHA)

12:03 PM (2 घंटे पहले)

गिरिबाला सिंह की अग्रिम जमानत पर सुनवाई

Posted by :- Aman

ट्विशा शर्मा मौत मामले को लेकर मध्य प्रदेश हाई कोर्ट में सुनवाई होगी. ट्विशा की सास गिरिबाला सिंह की अग्रिम जमानत खारिज करने को लेकर दायर याचिकाओं पर एमपी हाई कोर्ट के जस्टिस देवनारायण मिश्रा की अदालत में दोपहर 2:30 बजे सुनवाई होगी.

11:58 AM (3 घंटे पहले)

भोपाल जाएगी सीबीआई टीम

Posted by :- Aman

ट्विशा केस की जांच के लिए CBI की टीम आज भोपाल जा रही है. आज से CBI इस मामले की जांच अपने हाथ में ले रही है. जांच टीम में कई अधिकारी शामिल हैं.

(Input: Arvind Ojha)

Advertisement
11:43 AM (3 घंटे पहले)

गिरिबाला जांच में बिल्कुल सहयोग नहीं कर रही: SG

Posted by :- Aman

 

11:41 AM (3 घंटे पहले)

ट्रायल को मध्य प्रदेश से बाहर ट्रांसफर करने की मांग

Posted by :- Aman

ट्विशा परिवार के वकील ने कोर्ट को बताया कि वे ट्रायल को मध्य प्रदेश से बाहर ट्रांसफर करने की मांग कर सकते हैं. इसे लेकर CJI ने कहा कि इस पर कोई रोक नहीं है.

11:38 AM (3 घंटे पहले)

SG ने कहा- सीबीआई करेगी मामले की जांच

Posted by :- Aman

मध्यप्रदेश में हुई चर्चित ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में सुप्रीम कोर्ट के स्वतः संज्ञान मामले पर चीफ जस्टिस सूर्यकांत, जस्टिस जॉयमाल्या बागची और जस्टिस वी एम पंचोली की बेंच सुनवाई कर रही है. SG तुषार मेहता ने सुप्रीम कोर्ट में कहा कि सीबीआई मामले की जांच अपने पास लेगी. 

(Input: Sanjay Sharma)

11:31 AM (3 घंटे पहले)

ट्विशा की सास जांच में अड़चन डाल रही: SG

Posted by :- Aman

 

11:27 AM (3 घंटे पहले)

सार्वजनिक रूप से बयान न दें

Posted by :- Aman

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि हम पीड़ित और आरोपी दोनों के परिवार वालों से आग्रह करते हैं कि वे सार्वजनिक रूप से या मीडिया के सामने बयान देने के बजाय जांच एजेंसी के समक्ष अपना पक्ष दर्ज कराएं ताकि चल रही जांच पर कोई प्रभाव न पड़े.

Advertisement
11:16 AM (3 घंटे पहले)

CBI करेगी मामले की जांच

Posted by :- Aman

सॉलिसिटर जनरल (SG) ने बताया कि ट्विशा केस की जांच अब CBI अपने हाथ में लेगी. वहीं, ट्विशा परिवार की ओर से पेश वरिष्ठ वकील सिद्धार्थ लूथरा ने FIR दर्ज करने में देरी और जांच प्रक्रिया को लेकर सवाल उठाए.

11:05 AM (3 घंटे पहले)

ट्विशा शर्मा केस की सुनवाई शुरू

Posted by :- Aman

ट्विशा शर्मा केस की सुनवाई शुरू हो गई है, CJI ने कहा कि मामले में दो-तीन अहम पहलू हैं. दूसरे पोस्टमॉर्टम को लेकर हाईकोर्ट के काम की सराहना करते हुए कहा गया कि HC ने सराहनीय काम किया है. CJI ने राज्य सरकार के CBI जांच की सिफारिश करने के फैसले की भी सराहना की.

11:01 AM (4 घंटे पहले)

ससुराल पक्ष पर मानसिक प्रताड़ना और दहेज मांग के आरोप

Posted by :- Aman

आजतक को उस नोट की जानकारी मिली है, जिसे सुप्रीम कोर्ट रजिस्ट्री ने मुख्य न्यायाधीश के समक्ष स्वत: संज्ञान लेने की अनुमति के लिए रखा था. नोट में बताया गया है कि मृतका की सास एक रिटायर्ड जिला जज हैं. इसी आधार पर मामले को संस्थागत स्तर पर दबाने के आरोप लगाए जा रहे हैं. नोट में मानसिक प्रताड़ना, दहेज से जुड़ी मांगों और कथित संस्थागत कवर-अप जैसे आरोपों का भी जिक्र किया गया है.

10:59 AM (4 घंटे पहले)

Twisha Sharma Case Hearing: ट्विशा शर्मा मामले की आज SC में सुनवाई

Posted by :- Aman

 

10:58 AM (4 घंटे पहले)

Twisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा केस

Posted by :- Aman

ट्विशा शर्मा 12 मई को भोपाल के कटारा हिल्स इलाके में अपने ससुराल में फंदे से लटकी हुई मिली थीं. 33 साल की मॉडल-एक्टर के परिवार ने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं और कहा है कि उनकी बेटी की मौत के लिए वे जिम्मेदार हैं. वहीं, ससुराल पक्ष का कहना है कि ट्विशा नशे की लत से जूझ रही थीं.

Advertisement
Advertisement