दक्षिण भारतीय सिनेमा के रजनीकांत की बेटी सौंदर्या विशाकन ने 'हूटे' नाम का एक वॉयस बेस्ड सोशल इंट्रैक्शन ऐप लॉन्च किया है. सौंदर्या ने बताया, "मैंने इसके लिए हूटे नाम चुना जो सफेद उल्लू द्वारा निकाली गई आवाज है. इस आवास को शुभ माना जाता है."
सौंदर्या ने ऐप के पीछे की प्रेरणा के बारे में भी बताया जो उनके पिता रजनीकांत की आवाज थी. सौंदर्या ने कहा, "अप्पा मेसेज भेजते थे लेकिन एक बार उन्होंने अपने एक बहुत ही महत्वपूर्ण फैसले का वॉयस नोट भेजा और जब मैंने उनकी आवाज सुनी, तो मुझे एहसास हुआ सिंपल टेक्सट कितना बेजान होता है. हूटे के पीछे यही प्रेरणा थी."
हूटे के जरिए यूजर 60 सेकंड की ऑडियो क्लिप रिकॉर्ड कर उसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट कर सकते है. सौंदर्या ने कहा, "हम हूटे के लिए की विशेषताओं पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं. हम भाषाओं को महत्व देना चाहते हैं और हर कोई जो आवाज उठाता है उसे सुना जाना चाहिए."
यह पूछे जाने पर कि क्या हूटे का सीधे ट्विटर से मुकाबला होगा, सौंदर्या ने कहा कि वह चाहती हैं कि हूटे भारत से लेकर दुनिया तक एक वॉयस बेस्ड सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म बने हो, किसी कंपटीशन का कोई इरादा नहीं. लेकिन अगर हम भारत से ट्विटर, फेसबुक या इंस्टाग्राम जितना बड़ा मंच प्रदान कर सकते हैं, तो यह गर्व की बात होगी."