पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए आईआरसीटीसी समय-समय पर टूर पैकेज लॉन्च करता रहता है. इन टूर पैकेज के तहत आपको देश-विदेश के अलग-अलग शहरों में घूमने का मौका भी मिलता है. आईआरसीटीसी इसी के तहत धार्मिक यात्राएं भी कराता है. इसी कड़ी में अब आईआरसीटीसी ने फरवरी के महीने में भारत गौरव स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है. अगर आप इस पैकेज के तहत बुकिंग कराते हैं तो आपको वाराणसी से कोलकाता तक के अलग-अलग धार्मिक स्थल घूमने का मौका मिलेगा.
जालंधर से शुरू होगा टूर
जालंधर से शुरू होने वाला नौ रात और 10 दिनों का यह टूर पैकेज 16 फरवरी से 25 फरवरी तक संचालित किया जाएगा. जिसमें काशी विश्वनाथ और जगन्नाथ पुरी सहित देश के कई प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों का दर्शन और भ्रमण कराया जाएगा. यह टूर पंजाब के जालंधर सिटी से शुरू हो रहा है.
इन स्टेशनों से भी बोर्ड कर सकेंगे ट्रेन
इस ट्रेन में बैठने की सुविधा उत्तर प्रदेश के भी कई स्टेशनों से की गई है. यह सुविधा अलीगढ़, टूंडला, इटावा, कानपुर तथा लखनऊ से उपलब्ध है. इस पैकेज में 3एसी क्लास यात्रा, नाश्ता और दोपहर व रात्रि का शाकाहारी भोजन मिलेगा. वहीं, नॉन एसी बसों द्वारा स्थानीय भ्रमण करया जाएगा.
कहां-कहां घूमने का मिलेगा मौका?
इस टूर पैकेज के अन्तर्गत पुरी में जगन्नाथ मंदिर और कोणार्क सूर्य मन्दिर, गंगा सागर तीर्थ, कोलकाता में काली माता मंदिर, बैजनाथ में बैजनाथधाम ज्योर्तिलिंग, गया में महाबोधि मंदिर और विष्णुपद मन्दिर, वाराणसी में काशी विश्वनाथ मंदिर और कॉरीडोर के दर्शन हेतु यात्रा कराई जाएगी.
कितना होगा किराया?
इस टूर पैकेज के सुपीरियर बजट में एक व्यक्ति के ठहरने पर पैकेज का मूल्य 34390 रुपये प्रति व्यक्ति है. वहीं, दो/तीन व्यक्तियों के एक साथ ठहरने पर पैकेज का मूल्य 26450 रुपये प्रति व्यक्ति है. रात्रि विश्राम-बजट होटल में एसी रूम और वॉश एन चेंज- बजट होटल में नॉन एसी रूम की सुविधा दी जाएगी. वहीं, स्टैंडर्ड बजट में एक व्यक्ति के ठहरने पर पैकेज का मूल्य 30270 रुपये प्रति व्यक्ति है. दो/तीन व्यक्तियों के एक साथ ठहरने पर पैकेज का मूल्य 23280 रुपये प्रति व्यक्ति है. इस बजट मे रात्रि विश्राम-बजट होटल में नॉन एसी रूम एवं वॉश एन चेंज- बजट होटल में मल्टी शेयरिंग नॉन एसी रूम की सुविधा मिलेगी.

कैसे कराएं बुकिंग?
इस पैकेज की बुकिंग पहले आओ पहले पाओ के आधार पर की जायेगी. इसमें LTC की सुविघा भी उपलब्ध है. उन्होंने आगे बताया कि उक्त यात्रा की बुकिंग हेतु पर्यटन भवन, गोमती नगर, लखनऊ स्थित आईआरसीटीसी कार्यालय एवं आईआरसीटीसी की बेवसाइट www.irctctourism.com से ऑनलाइन बुकिंग भी कराई जा सकती है.साथ ही अधिक जानकारी एवं बुकिंग के लिये नीचे दिये गए मोबाइल नम्बरों पर सम्पर्क कर सकते हैं.
लखनऊ- 8287930908/8287930902 कानपुर- 8595924298/ 8287930930 आगरा- 8287930920 ग्वालियर- 8595924299 झांसी- 8595924291/8595924300 मथुरा- 8287931792