scorecardresearch
 
Advertisement

Parliament Budget Session 2026 Live: संसद में 'सीजफायर'... बजट सत्र से 8 विपक्षी सांसदों का वनवास खत्म, स्पीकर ने किया ऐलान

aajtak.in | नई दिल्ली | 17 मार्च 2026, 2:49 PM IST

Budget Session Live Updates: संसद के चालू बजट सत्र के दूसरे हाफ का दूसरा हफ्ता चल रहा है. संसद के दोनों सदनों में आज कार्यवाही की शांतिपूर्ण शुरुआत हुई है. ताजा अपडेट्स के लिए पेज को रिफ्रेश करते रहें...

Parliament Proceedings Live Parliament Proceedings Live

लोकसभा और राज्यसभा, संसद के दोनों सदनों में आज कार्यवाही की शांतिपूर्ण शुरुआत हुई है. लोकसभा में प्रश्नकाल चल रहा है. वहीं, राज्यसभा में लिस्टेड बिजनेस के बाद शून्यकाल की शुरुआत हो गई है. लोकसभा में आज रेल मंत्रालय की अनुदान मांगों पर चर्चा जारी रहेगी. वहीं, राज्यसभा में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की ओर से पेश किए गए अनुपूरक अनुदान मांगों से संबंधित विधेयक पर चर्चा होनी है.

संसद के शेष बजट सत्र से निलंबित विपक्ष के आठ सांसदों का निलंबन खत्म हो सकता है. लोकसभा में आज स्पीकर ओम बिरला इससे संबंधित घोषणा कर सकते हैं. सांसदों का निलंबन खत्म करने पर एक दिन पहले स्पीकर के चैंबर में हुई सभी दलों के फ्लोर लीडर्स की बैठक में सहमति बन गई थी.

2:49 PM (7 मिनट पहले)

'दिल के टुकड़े हजार हुए, कोई इधर गिरा, कोई उधर गिरा', कांग्रेस पर शिवराज का तंज

Posted by :- Bikesh Tiwari

शिवराज ने कहा कि कर्नाटक सरकार. खड़गे जी ने डरा दिया होगा कि कर मत देना, हमने विरोध किया है. ना नीति, ना नेता, ना नीयत... कांग्रेस की स्थिति यह हो गई है कि दिल के टुकड़े हजार हुए, कोई इधर गिरा कोई उधर गिरा.उन्होंने कहा कि योजना लाई यूपीए की सरकार थी. योजना खतम करना होता, तो ये 2014-15 में खतम हो जाती. मनरेगा को यूपीए सरकार से बेहतर चलाने का काम मोदी सरकार ने किया. शिवराज ने कहा कि कुल मिलाकर यूपीए की सरकार के समय दो लाख 6 हजार 712 करोड़ खर्च किए. मोदी सरकार ने आठ लाख 58 हजार करोड़़ से ज्यादा हमने खर्च किए.

1:58 PM (58 मिनट पहले)

पीयूष गोयल ने वापस लिया जन विश्वास संशोधन विधेयक

Posted by :- Bikesh Tiwari

सरकार ने जन विश्वास (प्रावधानों में संशोधन) विधेयक 2025 वापस ले लिया है. सेलेक्ट कमेटी की रिपोर्ट के बाद वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने लोकसभा में इस बिल को वापस लेने का प्रस्ताव रखा. तब चेयर पर कुमारी शैलजा थीं. कुमारी शैलजा ने पूछा कि क्या आप यह बिल वापस लेना चाहते हैं. इस पर पीषूष गोयल ने बिल वापस लेने की बात कही. पीयूष गोयल ने यह बिल वापस लेने का प्रस्ताव रखा, जिसे सदन ने ध्वनिमत से पारित कर दिया.

 

1:49 PM (एक घंटा पहले)

'आपके ऊपर अपराध चढ़ेगा...', लोकसभा में बोले सपा सांसद

Posted by :- Bikesh Tiwari

सपा सांसद राजीव राय ने कहा कि हमारे यहां सबसे बड़ी समस्या अंडरपास की है. मऊ-शाहगंज रेलवे लाइन पर इंटर कॉलेज के पास अंडरपास की जरूरत है. लोगों को पांच किलोमीटर इधर-उधर होकर जाना पड़ता है. दुर्घटनाएं पहले भी हो चुकी हैं. दो साल होने को आए हैं, जितने अंडरपास का मुद्दा उठाया हूं, उन पर ध्यान दिया जाए. किसी दिन कोई दुर्घटना हो जाएगी तो आपके ऊपर अपराध चढ़ेगा, मेरा भाषण रिकॉर्ड में रहेगा. कोई ट्रेन नहीं है, कि मैं शुक्रवार को चला जाऊं और सोमवार को आ जाऊं.

1:18 PM (एक घंटा पहले)

आठ सांसदों का निलंबन वापस, संसद में 'सीजफायर' की INSIDE STORY

Posted by :- Bikesh Tiwari

लोकसभा में चेयर पर कागज फाड़कर फेंके जाने की घटना के बाद कांग्रेस के सात सांसदों समेत विपक्ष के आठ सांसदों को शेष बजट सत्र के लिए सस्पेंड कर दिया गया था. अब इन सांसदों का सदन से वनवास खत्म हो गया है. संसद में सत्तापक्ष और विपक्ष, दोनों खेमों में सीजफायर के बाद संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने निलंबन खत्म करने का प्रस्ताव पेश किया, जो ध्वनिमत से पारित हो गया. स्पीकर ओम बिरला ने तत्काल प्रभाव से सांसदों का सस्पेंशन खत्म होने का चेयर से ऐलान कर दिया है.

यह भी पढ़ें: आठ सांसदों का निलंबन वापस, आठ सांसदों का निलंबन वापस, संसद में 'सीजफायर' की INSIDE STORY

Advertisement
12:58 PM (एक घंटा पहले)

लोकसभा में रेल मंत्रालय की अनुदान मांगों पर चर्चा, राज्यसभा में चल रहा प्रश्नकाल

Posted by :- Bikesh Tiwari

लोकसभा में रेल मंत्रालय की अनुदान मांगों पर चर्चा शुरू हो गई है. वहीं, राज्यसभा में प्रश्नकाल की कार्यवाही चल रही है. राज्यसभा में प्रश्नकाल के दौरान स्वाति मालीवाल ने रेस्टोरेंट्स में मेन्यू पर कैलोरी डिस्प्ले करने और इसे लेकर सख्त नियम को लेकर प्रश्न पूछा. इसके जवाब में स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि यह फूड सेफ्टी से जुड़ा प्रश्न है.

12:21 PM (2 घंटे पहले)

आठ विपक्षी सांसदों का निलंबन खत्म, स्पीकर ने किया ऐलान

Posted by :- Bikesh Tiwari

किरेन रिजिजू ने नियम 374(2) के तहत आठ सदस्यों के खिलाफ सस्पेंशन खत्म करने का प्रस्ताव सदन में पेश किया. इन सांसदों को तीन फरवरी के दिन सस्पेंड किया गया था. इस प्रस्ताव को स्पीकर ओम बिरला ने सदन में मतदान के लिए रखा. ध्वनिमत से यह प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित हो गया.

 

11:40 AM (3 घंटे पहले)

मनोज कुमार झा ने उठाया ई फार्मेसी का मुद्दा

Posted by :- Bikesh Tiwari

प्रोफेसर मनोज कुमार झा ने ई फार्मेसी का मुद्दा उठाया और कहा कि यह बनाया जाए और फिर इसे सख्त बनाया जाए. ई-प्लेटफॉर्म्स पर बिक्री को लेकर सख्त नियम बनाए जाएं. 
 

11:28 AM (3 घंटे पहले)

'हमारे पास क्रूड ऑयल का जखीरा, कांग्रेस...', राज्यसभा में BJP सांसद का वार

Posted by :- Bikesh Tiwari

भारतीय जनता पार्टी ु(बीजेपी) के राज्यसभा सांसद गुलाम अली ने शून्यकाल के दौरान एलपीजी शॉर्टेज के मुद्दे पर कांग्रेस और विपक्ष को घेरा. उन्होंने क्रूड ऑयल, एलपीजी रिजर्व के आंकड़े गिनाते हुए कहा कि हमने पर्याप्त जखीरा रखा है. कांग्रेस हमेशा देश विरोधियों के साथ खड़ी हुई है.

11:25 AM (3 घंटे पहले)

आज खत्म हो सकता है बजट सत्र से सस्पेंड विपक्ष के आठ सांसदों का सदन से वनवास

Posted by :- Bikesh Tiwari

विपक्ष के आठ सांसदों को बजट सत्र के पहले हाफ की कार्यवाही के दौरान चेयर पर कागज के टुकड़े फेंके जाने के बाद शेष सत्र की कार्यवाही से निलंबित कर दिया गया था. आज इन सस्पेंड सांसदों का सस्पेंशन खत्म हो सकता है. लोकसभा में स्पीकर ओम बिरला प्रश्नकाल के बाद दोपहर 12 बजे इस बात का ऐलान कर सकते हैं. एक दिन पहले स्पीकर के चैंबर में हुई बैठक में आठ विपक्षी सांसदों का शेष सत्र से निलंबन खत्म करने पर सहमति बनी थी. विपक्षी फ्लोर लीडर्स ने भी स्पीकर के इस आग्रह पर सहमति जताई थी कि तख्तियां लेकर सदन में न आएं. 

यह भी पढ़ें: बजट सत्र से खत्म हो सकता है 8 विपक्षी सांसदों का निलंबन, स्पीकर की बैठक में बनी सहमति

Advertisement
11:22 AM (3 घंटे पहले)

दोनों सदनों में कार्यवाही की शांतिपूर्ण शुरुआत

Posted by :- Bikesh Tiwari

लोकसभा और राज्यसभा, संसद के दोनों सदनों में आज कार्यवाही की शांतिपूर्ण शुरुआत हुई है. लोकसभा में प्रश्नकाल की कार्यवाही चल रही है. वहीं, राज्यसभा में लिस्टेड बिजनेस लिए जाने के बाद अब शून्यकाल चल रहा है. यह बजट सत्र के दूसरे हाफ का दूसरा हफ्ता है. दूसरे हफ्ते की कार्यवाही का आज दूसरा दिन है.

Advertisement
Advertisement