scorecardresearch
 
Advertisement

Noida Protest News Live: नोएडा में थम नहीं रहा बवाल, उग्र कर्मचारियों ने फिर की पत्थरबाजी, DGP ने बुलाई हाई लेवल मीटिंग

आशीष श्रीवास्तव | नई दिल्ली | 14 अप्रैल 2026, 1:05 PM IST

Noida Labour Protest News Live Updates: नोएडा के कई इलाकों में आज भी प्रदर्शन हो रहा है. ऐसे में पुलिस ने पूरे एनसीआर में हाई अलर्ट जारी किया है. नोएडा के कई संवेदनशील इलाकों में भारी पुलिस बल भी तैनात किया गया है.

नोएडा में कर्मचारियों का प्रदर्शन अब भी जारी है. (Photo: PTI) नोएडा में कर्मचारियों का प्रदर्शन अब भी जारी है. (Photo: PTI)

उत्तर प्रदेश के नोएडा के कई इलाकों में सोमवार को कर्मचारियों के प्रदर्शन के बाद हिंसा भड़क गई थी. नोएडा के फेज-2 इलाके में प्रदर्शन अब भी जारी है. एक कंपनी के कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर कंपनी के बाहर धरना दिया है. इन कर्मचारियों की मुख्य मांगों में वेतन में बढ़ोतरी और दूसरी सुविधाएं शामिल हैं. 

मौके पर हालात को कंट्रोल करने और शांति बनाए रखने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है. पुलिस अधिकारी कर्मचारियों को समझाने और मामले को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाने की कोशिश कर रहे हैं.

नोएडा सेक्टर-63 से ग्राउंड रिपोर्ट सामने आई है, जहां आगजनी के निशान अभी भी मौजूद हैं. सड़क के किनारे जली हुई कारें मौजूद हैं और फैक्ट्री के शीशे टूटे हुए हैं. कंपाउंड के अंदर भी पत्थरबाजी और आगजनी हुई है.

नोएडा में जारी कर्मचारियों के प्रदर्शन के लाइव अपडेट्स के लिए यहां बने रहें...

1:05 PM (18 मिनट पहले)

Noida Workers Protest: नोएडा डीजीपी ने बुलाई हाई-लेवल मीटिंग

Posted by :- Darakhshan

नोएडा में हो रहे प्रोटेस्ट को लेकर यूपी डीजीपी ने हाई-लेवल मीटिंग बुलाई है. STF चीफ सहित पुलिस के आला अधिकारी हाई लेवल की मॉनिटरिंग कर रहे हैं. 

12:49 PM (35 मिनट पहले)

Noida Protest Update: कमिटी का खुलासा- फेक खबर चलाई गई

Posted by :- Darakhshan

नोएडा में प्रोटस्ट को लेकर बनाई गई कमिटी ने कहा, 'एक फेक खबर चली कि केंद्र सरकार सबको 20 हजार वेतन के आदेश दिए है. ये फेक सूचना हरियाणा से शुरू हुई जो एनसीआर में फैल गया, हमने कल बैठक की दोनों पक्षों को बुलाया. वर्कर्स ने कहा कि महंगाई बहुत बढ़ गई है लेकिन सैलरी नहीं बढ़ी है. पूरे प्रदेश के लिए एक फ्लैट रेट होता था. हर जगह कॉस्ट ऑफ लिविंग अलग अलग है. तीन कैटेगिरी बनाई गई है. ये नोएडा-गाजियाबाद के लिए है और अन्य जिलों के लिए अलग है.'
 

12:12 PM (एक घंटा पहले)

Noida Protest Live: पुलिस ने दी सख्त चेतावनी

Posted by :- Darakhshan

नोएडा पुलिस ने आज शहर में चल रहे विरोध प्रदर्शनों को लेकर जानकारी दी है. पुलिस ने बताया, सेक्टर-70, सेक्टर-121, गढ़ी चौखंडी और क्लियो काउंटी जैसे इलाकों में घरेलू सहायिकाओं (मेड) ने अपनी सैलरी बढ़ाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया. फिलहाल स्थिति पूरी तरह शांतिपूर्ण है और कानून-व्यवस्था बनी हुई है. सुरक्षा के लिए सभी जगहों पर भारी पुलिस बल और वरिष्ठ अधिकारी तैनात हैं. पुलिस ने जनता से अपील की है कि वो किसी भी तरह की अफवाहों या गलत सूचनाओं पर भरोसा न करें और न ही उन्हें सोशल मीडिया पर साझा करें. पुलिस प्रशासन ने चेतावनी दी है कि माहौल बिगाड़ने या अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
 

11:45 AM (एक घंटा पहले)

Noida Labor Protest: पत्थरबाजी में सब इंस्पेक्टर को लगीं चोटें

Posted by :- Darakhshan

सब इंस्पेक्टर माता प्रसाद गुप्ता ने बताया, 'कुछ उपद्रवियों ने पत्थर फेंके. घर की सफाई का काम करने वाले लोग अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठे थे. हमने उनसे बात की. कुछ उपद्रवियों ने पुलिस पर पत्थर फेंकना शुरू कर दिया. इसी दौरान मुझे भी चोटें आईं. कुछ लोगों को पकड़ लिया गया है और उनसे आगे पूछताछ की जाएगी.'
 

Advertisement
11:27 AM (एक घंटा पहले)

Noida Protest Live: नोएडा सेक्टर- 70 में पुलिस का फ्लैग मार्च

Posted by :- Darakhshan

नोएडा के सेक्टर-70 में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला है. इस दौरान पुलिस के आला अधिकारी और भारी संख्या में जवान सड़कों पर गश्त करते नजर आए.
 

11:07 AM (2 घंटे पहले)

Noida Protest Updates: '11 हजार में दम नहीं, 20 हजार से कम नहीं'

Posted by :- Darakhshan

नोएडा फेज- 2 में भी सैलरी बढ़ाने को लेकर प्रोटेस्ट जारी है. प्रदर्शन कर रहे कर्मचारी 20 हजार की सैलरी की मांग पर अड़े हुए हैं. प्रदर्शनकारी '11 हजार में दम नहीं, 20 हजार से कम नहीं' के नारे लगा रहे हैं. इस दौरान जमकर पत्थरबाजी भी की गई.

यह भी पढ़ें: 20 हजार सैलरी की मांग, नोएडा फेज-2 में जोरदार प्रदर्शन... कंपनी बोली- जो सरकार कहेगी, वो करेंगे

10:56 AM (2 घंटे पहले)

Noida Protest Live: 'बाहरी' लोगों ने भड़काई हिंसा

Posted by :- Darakhshan

गौतम बुद्ध नगर की पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने सोमवार रात पत्रकारों को बताया कि बाहरी जिलों से आए एक ग्रुप ने पड़ोसी जिलों की सीमाओं पर हंगामा किया. उन्होंने कहा, 'मजदूरों के शांतिपूर्वक चले जाने के बाद, बाहर से आए इस समूह ने लोगों को उकसाया और हिंसा भड़काने की कोशिश की.' पुलिस ने इनमें से कुछ लोगों को हिरासत में ले लिया है और बाकी की पहचान की जा रही है.
 

10:31 AM (2 घंटे पहले)

Noida Workers Protest: आहूजा फैक्ट्री के कर्मचारियों की मांगें

Posted by :- Darakhshan

नोएडा में आहूजा फैक्ट्री के कर्मचारी फैक्ट्री के बाहर शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर रहे हैं. कई मजदूर नई बढ़ोतरी पर सहमत नहीं है. कुछ मजदूर चाहते हैं सरकार के नए रेट कंपनी के मेन गेट पर नोटिस के रूप में लगाए जाए. मजदूरों का कहना है कि कंपनियों में कुशल और अकुशल कारीगरों का एक समान भत्ता हो. उनका आरोप है कि नौ महीनों में ही नौकरी टर्मिनेट करके दोबारा जॉइन कराई जाति है ताकि भत्ता ना बढ़ाना पड़े. अप्रेंटिस के दौरान 90 रुपए प्रति घंटे का भत्ता दिया जाता है लेकिन साल भर बाद घटकर 50 रुपए हो जाता है. मजदूरों की चिंता है अगर सरकारी भत्ता बढ़ाकर लागू किया गया तो कंपनियां कई मजदूरों को नौकरी से भी निकालेंगी.

10:16 AM (3 घंटे पहले)

Noida Protest Live: नोएडा-सेक्टर 80 में पत्थरबाजी

Posted by :- Darakhshan

नोएडा के सेक्टर 80 में भी मजदूरों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया है. कुछ मजदूरों ने पुलिस पर पत्थरबाजी भी की है. पुलिस हालात को काबू करने की कोशिश कर रही है.

Advertisement
10:00 AM (3 घंटे पहले)

Noida Labour Protest: हिंसक प्रदर्शन मामले में 7 पर FIR

Posted by :- Darakhshan

सोमवार को हुए जोरदार प्रदर्शन को लेकर पुलिस का दावा है कि कर्मचारियों के प्रदर्शन बंद करने के बाद कुछ 'बाहरी' लोगों ने अशांति फैलाने की कोशिश की. इस मामले में पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए अब तक 7 एफआईआर दर्ज की हैं और कई लोगों को हिरासत में भी लिया है.
 

9:51 AM (3 घंटे पहले)

Noida Protest Live: हिंसा मामले में अब तक 350 गिरफ्तार

Posted by :- Darakhshan

नोएडा में सोमवार को हुई हिंसा के मामले में अब तक 350 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है. सभी को जेल भेजा जा चुका है और कई से हिरासत में पूछताछ जारी है. पुलिस सीसीटीवी खंगाल रही है. फिलहाल नोएडा में स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है.

9:48 AM (3 घंटे पहले)

Noida Protest: बाहरी लोगों ने कंपनी में मचाई तोड़फोड़

Posted by :- Darakhshan

जूते का सोल बनाने वाली SR यूनिवर्सल कपंनी के सिक्योरिटी इंचार्ज सत्यभान ने बताया कि करीब 1 बजे लोग आए. पहले उन्होंने बाहर सीसीटीवी तोड़ा, फिर कूद के अंदर आए. 400 से 500 लोगों की भीड़ थी. अंदर कार टूटी पड़ी है, रिसेप्शन एरिया टूटा हुआ है.
 

9:45 AM (3 घंटे पहले)

Noida Workers Protest: पीएम मोदी का सहारनपुर दौरा, सुरक्षा सख्त

Posted by :- Darakhshan

डीजीपी राजीव कृष्ण ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई करें. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सहारनपुर दौरे को ध्यान में रखते हुए एनसीआर से सहारनपुर तक सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है तथा संवेदनशील इलाकों में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है.
 

9:43 AM (3 घंटे पहले)

Noida Employees Protest: 24 घंटे में बनाए गए कई फर्जा सोशल मीडिया अकाउंट

Posted by :- Darakhshan

नोएडा में कर्मचारियों के प्रदर्शन के मामले में पुलिस ने 50 से ज्यादा संदिग्ध सोशल मीडिया अकाउंट ढूंढे हैं. इनके जरिए भड़काऊ पोस्ट और भ्रामक सूचनाएं फैलाकर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की गई. जांच में सामने आया है कि इनमें से कई अकाउंट पिछले 24 घंटे के भीतर ही बनाए गए थे. पूरे मामले की जांच एसटीएफ को सौंप दी गई है, जो इन अकाउंट्स के डिजिटल ट्रेल और गतिविधियों की गहराई से जांच कर रही है.

Advertisement
9:42 AM (3 घंटे पहले)

Noida Protest Live: पूरे NCR में हाई अलर्ट जारी

Posted by :- Darakhshan

नोएडा में कर्मचारियों का प्रदर्शन अब भी जारी है. वहीं, सोमवार को हुए हिंसक प्रदर्शन के बाद पूरे एनसीआर में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है.
 

Advertisement
Advertisement