बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के लिए वोटों की गिनती जारी है. चुनाव आयोग के मुताबिक कोरोना संकट की वजह से वोटों की गिनती देर रात तक चलेगी. शाम 7 बजे तक करीब 75 फीसदी वोटों की गिनती पूरी हो चुकी है. शाम 7 बजे तक एनडीए और महागठबंधन के बीच महामुकाबला देखा जा रहा है. अंतिम नतीजों के लिए देर रात तक इंतजार करना पड़ सकता है. तभी तय होगा कि बिहार का अगला बिग बॉस कौन बनेगा? साथ ही पढ़ें मंगलवार शाम की पांच बड़ी खबरें.
1. कांटे की टक्कर में फिर बहुमत से आगे निकला एनडीए, महागठबंधन पिछड़ा
बिहार में अभी भी कई सीटों पर कड़ा मुकाबला जारी है, ऐसी कई सीटें हैं, जहां कभी भी नतीजे पलट सकते हैं. रात 9 बजे तक का आंकड़ा इस प्रकार है. 2 सीटों पर वोटों का अंतर 200 से कम है. 6 सीटों पर वोटों का अंतर 500 से कम है. 6 सीटों पर वोटों का अंतर 1000 से कम है.
2.राजद का आरोप- जीते हुए उम्मीदवारों नहीं मिल रहा सर्टिफिकेट, सुशील-नीतीश बना रहे दबाव
बिहार चुनाव के नतीजों के रुझान को लेकर राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने नीतीश कुमार की नेतृत्व वाली एनडीए पर आरोप लगाए हैं. आरजेडी का कहना है कि चुनाव के नतीजों में गड़बड़ी की जा रही है. जीते हुए उम्मीदवारों को सर्टिफिकेट नहीं दिया जा रहा है. सुशील मोदी और नीतीश कुमार नतीजे प्रभावित करने के लिए अधिकारियों पर दबाव बना रहे हैं.
3.एलजेपी को नहीं मिल रही एक भी सीट, नीतीश को डुबोने में खुद भी डूबे चिराग
बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के वोटों की गिनती जारी है. एनडीए और महागठबंधन में जबरदस्त कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है. चुनाव आयोग के मुताबिक, अंतिम नतीजा आने में देर रात तक का वक्त लग सकता है. एनडीए और महागठबंधन की टक्कर के बीच चिराग पासवान की पार्टी को जोरदार झटका मिलता दिख रहा है.
4.'कोहली का सभी टेस्ट नहीं खेलना तय था, पर ये रोमांचक सीरीज होगी'
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) के मुख्य कार्यकारी निक हॉकली जनवरी में पिता बनने जा रहे विराट कोहली के तीन टेस्ट मैचों से बाहर रहने के फैसले से हैरान नहीं हैं, लेकिन उन्होंने इस बात पर तसल्ली जताई कि यह स्टार खिलाड़ी बाकी प्रारूपों में सारे मैच खेलेगा.
5.PMC जमाकर्ताओं की इस बार भी 'काली दिवाली'! आमरण अनशन की दी चेतावनी
पंजाब एंड महाराष्ट्र कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड (PMC) के खाताधारियों ने खुद को पाई-पाई का मोहताज बताते हुए भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के गवर्नर शक्तिकांत दास को पत्र लिखा है. चिट्ठी में लिखा है कि लगातार दूसरे साल उन्हें ‘काली दिवाली’ मनानी होगी और उनके जीवन से खुशियां हमेशा के लिए छीन चुकी हैं.