scorecardresearch
 

NCRB रिपोर्ट 2024: साइबर क्राइम में बड़ा उछाल, हत्या और अपहरण के मामलों में आई कमी

NCRB ने 'क्राइम इन इंडिया 2024' रिपोर्ट जारी कर दी है. रिपोर्ट के मुताबिक, देश में कुल अपराधों में 6% की गिरावट दर्ज की गई है, लेकिन साइबर अपराधों में 17.9% का जबरदस्त उछाल चिंता का विषय है.

Advertisement
X
NCRB ने 2024 में हुए अपराध का डेटा जारी किया है. (Photo: Representational/File)
NCRB ने 2024 में हुए अपराध का डेटा जारी किया है. (Photo: Representational/File)

NCRB यानी नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो ने साल 2024 के लिए देश में अपराध की स्थिति का डेटा जारी किया है. देशभर में इस साल कुल 58.85 लाख अपराध दर्ज किए गए, जो पिछले साल की तुलना में कम हैं. इनमें आईपीसी और नए कानूनों के तहत 35.44 लाख मामले और विशेष कानूनों के तहत 23.41 लाख केस शामिल हैं. 

डेटा के मुताबिक, हत्या के मामलों में 2.4% की गिरावट आई है और अपहरण के केस भी 15.4% कम हुए हैं.

महिलाओं के खिलाफ अपराधों में 1.5% की मामूली कमी देखी गई है. यह रिपोर्ट दिखाती है कि पुलिस ने तमाम श्रेणियों में केस दर्ज कर अपराधियों पर लगाम कसने की कोशिश की है.

साइबर क्राइम में उछाल

देश में डिजिटल सिक्योरिटी अब सबसे बड़ा खतरा बनकर उभरी है. साल 2024 में साइबर क्राइम के 1,01,928 मामले दर्ज किए गए, जो पिछले साल के मुकाबले 17.9% ज्यादा हैं. साइबर क्राइम की दर अब प्रति लाख आबादी पर 6.2 से बढ़कर 7.3 हो गई है. चौंकाने वाली बात यह है कि कुल साइबर मामलों में से 72.6% केवल ऑनलाइन फ्रॉड के हैं. इसके अलावा, ऑनलाइन यौन शोषण और जबरन वसूली के मामलों ने भी सुरक्षा एजेंसियों की नींद उड़ा दी है. आर्थिक अपराधों में भी 4.6% की बढ़ोतरी दर्ज की गई है.

Advertisement

यह भी पढ़ें: दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच का बड़ा एक्शन, अमेरिका तक ड्रग्स भेजने वाले संगठित गिरोह का खुलासा, 5 आरोपी गिरफ्तार

रिपोर्ट का सबसे दुखद पहलू बच्चों और सीनियर नागरिकों की सिक्योरिटी से जुड़ा है. बच्चों के खिलाफ अपराधों में 5.9% की बढ़ोतरी हुई है और कुल 1.87 लाख केस दर्ज किए गए हैं. 

वहीं, सीनियर सिटीजन के खिलाफ अपराधों में 16.9% की भारी बढ़ोतरी हुई है. मानव तस्करी में मामूली कमी के बावजूद 5.2 लाख लोगों का लापता होना एक बड़ी चिंता है, जिनमें बड़ी तादाद महिलाओं और बच्चों की है. कुल मिलाकर, पारंपरिक अपराध भले ही घटे हों, लेकिन समाज के संवेदनशील वर्गों पर खतरा और डिजिटल ठगी लगातार बढ़ रही है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement