scorecardresearch
 

मुंबईः आरे में तेंदुए का फिर से हमला, अधेड़ महिला ने डटकर किया सामना, देखें VIDEO

मुंबई के आरे इलाके में तेंदुए के हमले की यह घटना कैमरे में कैद हो गई. बुधवार शाम को यह वाकया हुआ. पिछले तीन दिनों में इस तरह की यह दूसरी घटना है.

Advertisement
X
तेंदुए ने महिला पर किया हमला (CCTV ग्रैब)
तेंदुए ने महिला पर किया हमला (CCTV ग्रैब)
स्टोरी हाइलाइट्स
  • पिछले 3 दिनों में तेंदुए के हमले की यह दूसरी घटना
  • हमले में महिला सुरक्षित, और उसका इलाज चल रहा
  • तेंदुए के हमले में महिला के शरीर पर कई जगह घाव

मुंबई के आरे इलाके में तेंदुए के हमले का एक और चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है. जिसमें तेंदुआ पीछे से अधेड़ उम्र की महिला पर हमला करता है, लेकिन महिला की चपलता और बहादुरी से वह कुछ नहीं कर पाता है और वापस लौटने को मजबूर होना पड़ता है.

तेंदुए के हमले की यह घटना कैमरे में कैद हो गई. आज बुधवार शाम करीब 7.45 बजे यह वाकया हुआ. पिछले तीन दिनों में इस तरह की यह दूसरी घटना है.

वीडियो में दिख रहा है कि कैसे महिला पर तेंदुआ हमला करता है. महिला एक स्टीक के सहारे टहल रही है और फिर वह फर्श पर बैठ जाती है, लेकिन इस बीत घात लगाए तेंदुआ पीछे से आता है और अचानक से उस पर वार कर देता है. हालांकि महिला भी तेंदुए पर अपने डंडे से लगातार वार करती है जिससे डर कर तेंदुआ वापस लौट जाता है. इस बीच उसके आसपास के लोग दौड़कर आते हैं लेकिन तब तक तेंदुआ वहां से निकल जाता है.

इसे भी क्लिक करें --- UP: घर में पिता संग बैठी बच्ची को खींचकर ले गया तेंदुआ, 300 मीटर दूर मिला सिर

Advertisement

अधिकारियों ने बताया कि हमले के बाद महिला सुरक्षित है और उसका इलाज चल रहा है. महिला की पहचान 55 वर्षीय निर्मला देवी सिंह के रूप में हुई है. पीड़िता निर्मला देवी राम बदन सिंह फिलहाल जोगेश्वरी ईस्ट के ट्रॉमा केयर सेंटर में अस्पताल में भर्ती हैं.

 

Advertisement
Advertisement