scorecardresearch
 
Advertisement

Karnataka Congress Crisis Live: 'इस्तीफा देने जा रहा हूं', ब्रेकफास्ट मीटिंग में सिद्धारमैया ने किया ऐलान, पैर छूते दिखे शिवकुमार

सगाय राज | नई दिल्ली | 28 मई 2026, 11:33 AM IST

Karnataka CM Siddaramaiah Live Updates: कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने इस्तीफे का ऐलान कर दिया है. सीएम सिद्धारमैया ने मंत्रियों के साथ ब्रेकफास्ट मीटिंग में यह ऐलान किया. ताजा अपडेट्स के लिए पेज को रिफ्रेश करते रहें...

Karnataka CM News Updates Karnataka CM News Updates

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया आज मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे सकते हैं. सिद्धारमैया ने अपनी कैबिनेट के सभी मंत्रियों को ब्रेकफास्ट मीटिंग पर बुलाया है. चर्चा है कि इस मीटिंग के बाद सिद्धारमैया सीएम पद से इस्तीफा दे सकते हैं. सिद्धारमैया के दिन में 11 बजे राजभवन पहुंचकर इस्तीफा देने की चर्चा थी, लेकिन इस बीच एक नया ट्विस्ट आ गया है. राज्यपाल बेंगलुरु में मौजूद ही नहीं हैं.

11:33 AM (2 मिनट पहले)

Karnataka CM:सिद्धारमैया ने सहयोगियों का किया धन्यवाद

Posted by :- Bikesh Tiwari

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने पद छोड़ने का ऐलान कर दिया है. सीएम सिद्धारमैया ने सभी मंत्रियों का सहयोग के लिए धन्यवाद किया और सूबे की वित्तीय स्थिति को लेकर भी चर्चा की. सीएम ने सहयोगियों को बताया कि पिछले तीन वर्षों में उनकी अगुवाई वाली सरकार ने क्या-क्या किया, कांग्रेस की चुनावी गारंटियां पूरी करने के लिए योजनाएं किस तरह से लागू कीं और सामने आई चुनौतियों से किस तरह पार पाया.
 

11:18 AM (17 मिनट पहले)

Karnataka Power Tussle: शाम तीन बजे लोकभवन जाएंगे सिद्धारमैया

Posted by :- Bikesh Tiwari

मुख्यमंत्री सिद्धारमैया शाम तीन बजे लोकभवन जाएंगे. सीएम सिद्धारमैया लोकभवन जाकर अपना इस्तीफा सौंपेंगे. राज्यपाल बेंगलुरु में नहीं हैं, ऐसे में वह अपना इस्तीफा राजभवन सचिवालय को सौंपेंगे. गौरतलब है कि राज्यपाल रात के 10.30 बजे निकल गए थे.
 

11:06 AM (30 मिनट पहले)

गवर्नर राज्य में नहीं फिर भी इस्तीफा दे सकते सिद्धारमैया, जानिए ऑप्शन

Posted by :- Bikesh Tiwari

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया पद से इस्तीफा देने वाले हैं और राज्यपाल बेंगलुरु से बाहर हैं. ऐसे में प्रक्रिया और संविधान के प्रावधान क्या कहते हैं? सिद्धारमैया के सामने क्या-क्या विकल्प हैं?

यह भी पढ़ें: गवर्नर राज्य में नहीं फिर भी इस्तीफा दे सकते सिद्धारमैया, कल से लगातार 6 दिन नहीं खुलेंगे बैंक, ATM में हो सकती है कैश की किल्लत, जानिए ऑप्शन

10:52 AM (44 मिनट पहले)

Karnataka Leadership Buzz: सिद्धारमैया ने किया इस्तीफे का ऐलान

Posted by :- Bikesh Tiwari

कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफे का ऐलान कर दिया है. सिद्धारमैया ने यह ऐलान मंत्रियों के साथ ब्रेकफास्ट मीटिंग में किया. सिद्धारमैया ने भावुक माहौल में यह ऐलान किया. इससे पहले, सीएम सिद्धारमैया ने अपनी कैबिनेट के मंत्रियों को ब्रेकफास्ट मीटिंग पर बुलाया था. इस मीटिंग की शुरुआत 9 बजे से होनी थी, लेकिन यह मीटिंग एक घंटे देरी से शुरू हुई. सीएम सिद्धारमैया खुद एक घंटे की देरी से अपने आवास में उस जगह पहुंचे, जहां मंत्रियों के लिए ब्रेकफास्ट की टेबल सजी थी.

Advertisement
10:28 AM (एक घंटा पहले)

Karnataka Leadership Buzz: मुख्यमंत्री आवास पहुंचे शिवकुमार

Posted by :- Bikesh Tiwari

डीके शिवकुमार बेंगलुरु पहुंच गए हैं. कर्नाटक कांग्रेस में सत्ता के नेतृत्व परिवर्तन की हलचल है. सीएम सिद्धारमैया ने अपने आवास पर मंत्रियों को ब्रेकफास्ट पर बुलाया है. डीके शिवकुमार भी बेंगलुरु पहुंच गए हैं. डीके शिवकुमार के एयरपोर्ट से सीधे सीएम हाउस जाने की चर्चा थी. शिवकुमार और सिद्धारमैया ने एक-दूसरे को गले लगाकर एकजुटता का संदेश दिया. शिवकुमार ने सिद्धारमैया के पैर छूकर आशीर्वाद भी लिए.

 

10:17 AM (एक घंटा पहले)

सिद्धारमैया के ब्रेकफास्ट मेन्यू में इडली-वड़ा- मसाला डोसा

Posted by :- Bikesh Tiwari

सीएम सिद्धारमैया के घर ब्रेकफास्ट मेन्यू में इडली और वड़ा के साथ ही मसाला डोसा भी है. मंत्रियों के लिए पोंगल, उप्पित, केसरीबाथ, सागू, सांभर और चटनी भी हैं.

9:25 AM (2 घंटे पहले)

सीएम के घर पहुंचने लगे विधायक

Posted by :- Bikesh Tiwari

कर्नाटक में मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बदलाव की स्क्रिप्ट तैयार है. मुख्यमंत्री निवास कावेरी में मंत्रियों की जुटान शुरू हो गई है. संतोष लाड, बी सुरेश, एमबी पाटिल, रामालिंगा रेड्डी सीएम हाउस पहुंच गए हैं.


 

8:20 AM (3 घंटे पहले)

CMO ने की सिद्धारमैया के इस्तीफे की पुष्टि

Posted by :- Bikesh Tiwari

मुख्यमंत्री पद से सिद्धारमैया के इस्तीफे को लेकर बनी अगर-मगर की स्थिति अब स्पष्ट हो गई है. कर्नाटक के मुख्यमंत्री के दफ्तर ने इसकी पुष्टि कर दी है. कर्नाटक मुख्यमंत्री के कार्यालय की ओर से कहा गया है कि सिद्धारमैया आज सीएम पद से इस्तीफा देंगे. सीएमओ की ओर से यह बयान तब आया है, जब राज्यपाल के बेंगलुरु से आज सुबह-सुबह ही रवाना होने की बात सामने आई. सीएमओ ने इसी पर यह स्पष्ट किया है कि राज्यपाल के गैरमौजूद रहने पर भी उनके दफ्तर को इस्तीफा सौंपा जाएगा.

8:08 AM (3 घंटे पहले)

राज्यपाल बेंगलुरु में नहीं, इस्तीफे पर आया ये अपडेट

Posted by :- Bikesh Tiwari

कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत बेंगलुरु में तेजी से घटते राजनीतिक घटनाक्रम के बीच राज्य से बाहर हैं. बताया जा रहा है कि परिवार में किसी इमरजेंसी के कारण वह अपने गृह नगर गए हुए हैं. राज्यपाल के बेंगलुरु से बाहर होने की वजह से अब सिद्धारमैया के इस्तीफे को लेकर असमंजस की स्थिति बन गई है. इस बीच् कर्नाटक के मुख्यमंत्री कार्यालय ने कहा है कि हम राज्यपाल के कार्यालय को इस्तीफा सौंप देंगे अगर राज्यपाल उपलब्ध नहीं रहे.

Advertisement
7:59 AM (3 घंटे पहले)

सिद्धारमैया ने बुलाई मंत्रियों की ब्रेकफास्ट मीटिंग

Posted by :- Bikesh Tiwari

मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने अपने मंत्रियों की ब्रेकफास्ट मीटिंग बुलाई है. यह मीटिंग कर्नाटक के मुख्यमंत्री के सरकारी आवास कावेरी में बुलाई गई है. इस मीटिंग में डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार और सभी विधायक भी शामिल होंगे. ऐसा माना जा रहा है कि मंत्रियों की ब्रेकफास्ट मीटिंग के बाद सिद्धारमैया सीएम पद से इस्तीफा देने के लिए राजभवन जा सकते हैं. सिद्धारमैया के साथ डिप्टी सीएम शिवकुमार भी राजभवन जा सकते हैं.

7:56 AM (3 घंटे पहले)

कर्नाटक का सीएम पद आज छोड़ सकते हैं सिद्धारमैया

Posted by :- Bikesh Tiwari

कर्नाटक में सत्ता परिवर्तन की रार पुरानी है. सिद्धारमैया की अगुवाई में सरकार गठन के साथ ही ढाई-ढाई साल के सीएम फॉर्मूले की चर्चा रही है. हालांकि, कांग्रेस पार्टी और सिद्धारमैया ऐसे किसी फॉर्मूले से इनकार करते रहे. समय समय पर बेंगलुरु से दिल्ली तक सत्ता के नेतृत्व परिवर्तन की मांग भी उठती रही है. अब वह घड़ी करीब आ गई है. सिद्धारमैया आज मुख्यमंत्री का पद छोड़ सकते हैं.

Advertisement
Advertisement