scorecardresearch
 

Holi Special Trains: दिल्ली-मुंबई से यूपी-बिहार तक...कई राज्यों के लिए होली स्पेशल ट्रेनों का ऐलान, देखें लिस्ट

होली के त्योहार के दौरान यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे ने अतिरिक्त होली स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है. ये ट्रेनें मुख्य रूप से मुंबई, पुणे, दिल्ली से उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड जैसे राज्यों के लिए चलाई जाएंगी. ट्रेनें फरवरी के अंत से मार्च के मध्य तक चलेंगी, जिससे यात्रियों को कंफर्म टिकट मिलने में आसानी होगी.

Advertisement
X
फरवरी के अंत से मार्च के मध्य तक चलेंगी होली स्पेशल ट्रेनें (फाइल फोटो- ITG)
फरवरी के अंत से मार्च के मध्य तक चलेंगी होली स्पेशल ट्रेनें (फाइल फोटो- ITG)

रंगों का त्योहार होली नजदीक आ रहा है.होली के दौरान ट्रेनों में भारी भीड़ की वजह से कंफर्म टिकट मिलना मुश्किल हो जाता है. यात्रियों की सुविधा और अतिरिक्त भीड़ को कम करने के लिए भारतीय रेलवे ने विभिन्न राज्यों के लिए होली स्पेशल ट्रेनें चलाने का ऐलान किया है. रेलवे के मुताबिक, होली के मौके पर यात्रियों की सुविधा के लिए देश भर में सैकड़ों अतिरिक्त स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं. खासकर मुंबई, पुणे, दिल्ली और अन्य बड़े शहरों से उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड जैसे राज्यों के लिए ज्यादा ट्रेनें चलाई जा रही हैं.

सेंट्रल रेलवे के मुताबिक, 186 स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया गया है. जिसमें 94 ट्रेनें होली स्पेशल हैं और बाकी 92 अन्य स्पेशल सेवाएं हैं. ये ट्रेनें मुख्य रूप से मुंबई (लोकमान्य तिलक टर्मिनस और छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस) और पुणे से नागपुर, बनारस (वाराणसी), गोरखपुर, समस्तीपुर, दानापुर, सुल्तानपुर जैसे शहरों के लिए चलेंगी.ये ट्रेनें फरवरी के आखिर से मार्च के मध्य तक चलेंगी. आइए देखते हैं कुछ ट्रेनों की लिस्ट.

> गाड़ी संख्या 01043/01044 लोकमान्य तिलक-समस्तीपुर-लोकमान्य तिलक स्पेशल
मुजफ्फरपुर-हाजीपुर-पाटलिपुत्र-डीडीयू-प्रयागराज छिवकी के रास्ते चलाई जाने वाली गाड़ी संख्या 01043 लोकमान्य तिलक-समस्तीपुर स्पेशल 24 फरवरी एवं 03 मार्च, 2026 मंगलवार को लोकमान्य तिलक से 12.15 बजे खुलकर अगले दिन 15.25 बजे डीडीयू, 18.55 बजे पाटलिपुत्र, 19.55 बजे हाजीपुर रुकते हुए 23.45 बजे समस्तीपुर पहुंचेगी.

जबकि, गाड़ी संख्या 01044 समस्तीपुर-लोकमान्य तिलक स्पेशल 26 फरवरी एवं 05 मार्च, 2026 गुरुवार को समस्तीपुर से 03.00 बजे खुलकर 05.15 बजे हाजीपुर, 06.10 बजे पाटलिपुत्र एवं 10.50 बजे डीडीयू रुकते हुए अगले दिन 16.25 बजे लोकमान्य तिलक पहुंचेगी.

Advertisement

> गाड़ी संख्या 05557/05558 रक्सौल-लोकमान्य तिलक-रक्सौल स्पेशल
मुजफ्फरपुर- हाजीपुर-पाटलिपुत्र-डीडीयू-प्रयागराज छिवकी के रास्ते चलाई जाने वाली गाड़ी संख्या 05557 रक्सौल-लोकमान्य तिलक स्पेशल 10 मार्च से 31 मार्च, 2026 तक प्रत्येक मंगलवार को रक्सौल से 19.15 बजे खुलकर दूसरे दिन 00.01 बजे हाजीपुर, 01.05 बजे पाटलिपुत्र एवं 05.00 बजे डीडीयू रुकते हुए तीसरे दिन 05.50 बजे लोकमान्य तिलक पहुंचेगी.

वहीं, गाड़ी संख्या 05558 लोकमान्य तिलक-रक्सौल स्पेशल 12 मार्च से 02 अप्रैल, 2026 तक प्रत्येक गुरुवार को लोकमान्य तिलक से 07.55 बजे खुलकर अगले दिन 07.15 बजे डीडीयू, 10.00 बजे पाटलिपुत्र, 11.05 बजे हाजीपुर रुकते हुए 16.50 बजे रक्सौल पहुंचेगी.

> गाड़ी संख्या 05585/05586 सहरसा-लोकमान्य तिलक-सहरसा स्पेशल
मुजफ्फरपुर- हाजीपुर-पाटलिपुत्र-डीडीयू-प्रयागराज छिवकी के रास्ते चलाई जाने वाली गाड़ी संख्या 05585 सहरसा-लोकमान्य तिलक स्पेशल 06 मार्च से 27 मार्च, 2026 तक प्रत्येक शुक्रवार को सहरसा से 17.45 बजे खुलकर 21.00 बजे समस्तीपुर, 23.15 बजे हाजीपुर, दूसरे दिन 00.50 बजे पाटलिपुत्र एवं 05.00 बजे डीडीयू रुकते हुए तीसरे दिन 05.30 बजे लोकमान्य तिलक पहुंचेगी.

जबकि, गाड़ी संख्या 05586 लोकमान्य तिलक-सहरसा स्पेशल 08 मार्च से 29 मार्च, 2026 तक प्रत्येक रविवार को लोकमान्य तिलक से 16.35 बजे खुलकर दूसरे दिन 20.05 बजे डीडीयू, तीसरे दिन 00.05 बजे पाटलिपुत्र, 00.55 बजे हाजीपुर एवं 04.00 बजे समस्तीपुर रुकते हुए 09.00 बजे सहरसा पहुंचेगी.

Advertisement

> गाड़ी संख्या 04731/04732 श्रीगंगानगर-समस्तीपुर-श्रीगंगानगर स्पेशल
मुजफ्फरपुर-हाजीपुर -गोरखपुर-मुरादाबाद के रास्ते चलाई जाने वाली गाड़ी संख्या 04731 श्रीगंगानगर-समस्तीपुर स्पेशल 01 मार्च से 03 मार्च, 2026 तक प्रत्येक रविवार को श्रीगंगानगर से 13.25 बजे खुलकर अगले दिन 14.30 बजे गोरखपुर, 19.22 बजे हाजीपुर रूकते हुए 23.30 बजे समस्तीपुर पहुंचेगी.

वहीं, गाड़ी संख्या 04732 समस्तीपुर-श्रीगंगानगर स्पेशल 03 मार्च से 31 मार्च, 2026 तक प्रत्येक मंगलवार को समस्तीपुर से 02.10 बजे खुलकर 03.10 बजे हाजीपुर, 08.15 बजे गोरखपुर रुकते हुए अगले दिन 12.20 बजे श्रीगंगानगर पहुंचेगी.

> गाड़ी संख्या 09447/09448 अहमदाबाद-पटना-अहमदाबाद स्पेशल
डीडीयू-आगरा फोर्ट- कोटा के रास्ते चलाई जा रही गाड़ी संख्या 09447/48 अहमदाबाद-पटना-अहमदाबाद स्पेशल का परिचालन विस्तार होली स्पेशल के रूप में किया जा रहा है. वहीं, गाड़ी संख्या 09447 अहमदाबाद-पटना स्पेशल 25 मार्च तक प्रत्येक बुधवार को तथा गाड़ी संख्या 09448 पटना-अहमदाबाद स्पेशल 27 मार्च तक प्रत्येक शुक्रवार को अपने पुराने समय एवं ठहराव के अनुसार होली स्पेशल के रूप में परिचालित की जाएगी.
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement