scorecardresearch
 

हर्षवर्धन-रविशंकर-बाबुल सुप्रियो की मोदी कैबिनेट से छुट्टी, जानें अबतक किन मंत्रियों ने दिया इस्तीफा

मोदी सरकार 2.0 के इस पहले बड़े विस्तार से पहले आधा दर्जन से अधिक मंत्रियों ने इस्तीफा दे दिया है. माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिन मंत्रियों के परफॉर्मेंस से खुश नहीं थे, उनको कैबिनेट से बाहर का रास्ता दिखाया गया है. 

Advertisement
X
डॉ. हर्षवर्धन की केंद्रीय कैबिनेट की छुट्टी (PTI)
डॉ. हर्षवर्धन की केंद्रीय कैबिनेट की छुट्टी (PTI)
स्टोरी हाइलाइट्स
  • कैबिनेट विस्तार से पहले कई मंत्रियों का इस्तीफा
  • स्वास्थ्य मंत्री, शिक्षा मंत्री की कैबिनेट से छुट्टी

केंद्रीय कैबिनेट का बुधवार शाम 6 बजे विस्तार होना है. मोदी सरकार 2.0 के इस पहले बड़े विस्तार से पहले 13 मंत्रियों ने इस्तीफा दे दिया. माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिन मंत्रियों के परफॉर्मेंस से खुश नहीं थे, उनको कैबिनेट से बाहर का रास्ता दिखाया गया है. 

इनमें सबसे बड़ा नाम केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन का नाम है. कोरोना काल में मोदी सरकार के मैनेजमेंट पर कई तरह के सवाल खड़े किए गए थे, स्वास्थ्य मंत्रालय हर किसी के निशाने पर था. ऐसे में डॉ. हर्षवर्धन की केंद्रीय कैबिनेट से छुट्टी हो गई है. साथ ही रविशंकर प्रसाद (कानून मंत्री) और प्रकाश जावडेकर (पर्यावरण मंत्री) ने भी इस्तीफा दे दिया.

उनके अलावा शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, संतोष गंगवार जैसे बड़े नामों को भी केंद्रीय कैबिनेट से बाहर का रास्ता दिखाया गया है.

क्लिक करें: 27 ओबीसी, 20 SC-ST...मोदी के नए मंत्रिमंडल में दिखेगी सोशल इंजीनियरिंग 

मोदी कैबिनेट से अबतक किन मंत्रियों की छुट्टी हो गई है, देखें लिस्ट...
 

•    डॉ. हर्षवर्धन (स्वास्थ्य मंत्री)

•    रविशंकर प्रसाद (कानून मंत्री)

•    प्रकाश जावडेकर (पर्यावरण मंत्री )
•    रमेश पोखरियाल निशंक (शिक्षा मंत्री)
•    संतोष गंगवार (श्रम मंत्री)
•    देबोश्री चौधरी (महिला राज्य मंत्री)
•    सदानंद गौड़ा (रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय)
•    संजय धोतरे (केंद्रीय राज्य मंत्री)
•    थावरचंद गहलोत (राज्यपाल बने)
•    प्रताप सारंगी (राज्य मंत्री)
•    रतनलाल कटारिया (राज्य मंत्री)
•    बाबुल सुप्रियो (राज्य मंत्री) 
•    राव साहेब दानवे पाटिल


क्लिक करें: पशुपति पारस, RCP सिंह, अनुप्रिया... जानिए मोदी कैबिनेट में UP और बिहार से कौन?

मोदी सरकार 2.0 का पहला बड़ा बदलाव


आपको बता दें कि मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का ये पहला बदलाव है. अगले साल उत्तर प्रदेश समेत कई अहम राज्यों में विधानसभा चुनाव होना है, ऐसे में केंद्रीय कैबिनेट के जरिए इन्हें साधने की कोशिश है. इसके अलावा जातीय, क्षेत्रीय समीकरण को साधने की कोशिश की जा रही है.

मोदी कैबिनेट में इस बार भाजपा के अलावा एनडीए के अन्य सहयोगियों को भी मौका दिया जा रहा है, जिसमें बिहार से जदयू, लोजपा और यूपी से अपना दल को केंद्रीय कैबिनेट में मौका मिल सकता है. 

Advertisement

 

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement