scorecardresearch
 

नेपाल सीमा से चीनी नागरिक ने की भारत में घुसपैठ, जासूसी के संदेह में बॉर्डर पर गिरफ्तार

एक स्थानीय अधिकारी ने पहचान उजागर नहीं करने की शर्त पर बताया कि जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ी. लेकिन संदिग्ध योंगशिन पेंग ने चुप्पी साधे रखी. उसने कोई भी जानकारी देने से इनकार कर दिया. इससे संदेह और बढ़ा. पुलिस को पेंग के पास से चीनी पासपोर्ट और कई अन्य दस्तावेज भी बरामद किए गए हैं, जिससे जासूसी का संदेह और बढ़ा. 

Advertisement
X
भारत की सीमा में घुसा चीन का संदिग्ध
भारत की सीमा में घुसा चीन का संदिग्ध

भारत-नेपाल बॉर्डर पार कर पश्चिम बंगाल के सिलिगुड़ी में घुसने वाले चीन के एक नागरिक को गिरफ्तार कर लिया गया है. इस घटना के सामने आते ही मामले ने तूल पकड़ लिया है. संदिग्ध की पहचान 39 साल के योंगशिन पेंग के तौर पर हुई है.

संदिग्ध को बुधवार को पानीटंकी बॉर्डर के पास खारीबड़ी इलाके से गिरफ्तार किया गया है. उसे सशस्त्र सीमाबल (एसएसबी) के जवानों ने धर दबोचा और बाद में खारीबड़ी पुलिस को सौंप दिया. संदिग्ध तौर पर भारत की सीमा में दाखिल होने की खबर मिलने पर स्थानीय पुलिस हरकत में आई. उन्होंने सीमावर्ती इलाकों के आसपास गश्ती बढ़ा दी. 

एक स्थानीय अधिकारी ने पहचान उजागर नहीं करने की शर्त पर बताया कि जैसे-जैसे जांच बढ़ती गई. संदिग्ध योंगशिन पेंग की चुप्पी और गहरी होती चली गई. उसने कोई भी जानकारी देने से इनकार कर दिया, जिससे संदेह और बढ़ा. पुलिस ने पेंग के पास से चीनी पासपोर्ट और कई अन्य दस्तावेज भी बरामद किए हैं, जिससे उसके जासूस का संदेह और बढ़ गया. 

बता दें कि पाकिस्तान की सीमा हैदर का मामला पहले से ही विवादों में है. सीमा हैदर ने नेपाल के जरिए अवैध रूप से भारत में प्रवेश किया. पबजी खेलते हुए भारत के सचिन मीणा से प्यार कर बैठी सीमा हैदर अपने चार बच्चों के साथ भारत आ गई थीं. इस मामले के तूल पकड़ने पर यूपी एटीएस ने कई दिनों तक सचिन और सीमा से पूछताछ की. जांच में सीमा को लेकर कई जगह शक पैदा हो रहा है. जिसमें से एक कारण है सीमा का कॉन्फिडेंस. दरअसल, जिस अंदाज से वह एटीसी के सवालों के जवाब दे रही हैं, उससे यह शक पैदा हो रहा है कहीं सीमा को कोई गाइड तो नहीं कर रहा.

Advertisement

एटीएस ने पूछताछ के दौरान सीमा से अंग्रेजी की कुछ लाइनें भी पढ़वाई, जिसे उन्होंने बिल्कुल सही तरीके से पढ़ा. बिल्कुल भी फंबल नहीं किया. इसमें हैरानी की बात ये है कि सीमा महज पांचवीं पास है. ऊपर से वह गांव के इलाके की रहने वाली है. ऐसे में उसका इस तरह अंग्रेजी साफ बोलना एटीएस को हैरानी में डाल रहा है.

IB से मिले ATS को कुछ इनपुट

बताया जा रहा है कि यूपी एटीएस को IB से भी कुछ इनपुट मिले हैं. शक है कि सीमा को कहीं ISI ने तो नहीं भेजा और 15 दिनों तक छिपकर रहने के बाद जब भेद खुला तो सीमापार से मिले इशारे पर लव स्टोरी वाला ये ड्रामा तो नहीं खेला जा रहा ? सीमा के चाचा और भाई का पाकिस्तानी आर्मी में होना भी शक पैदा कर रहा है. सीमा के बिना वीजा इंडिया आने को लेकर भी उससे पूछताछ की गई. UP ATS ने सोमवार को सीमा हैदर के पासपोर्ट, आधार कार्ड और उसके बच्चों से जुड़े दस्तावेजों की भी जांच की. जांच के दौरान ग्रेटर नोएडा रबूपुरा थाने के थाना प्रभारी को भी बुलाया गया. थाना प्रभारी की जांच में मिले सबूतों को ATS ने अपनी जांच में शामिल किया.

Advertisement

ISI और पाकिस्तान आर्मी से कनेक्शन को लेकर जांच

सीमा हैदर के ISI और पाकिस्तानी आर्मी से कनेक्शन को लेकर भी जांच की जा रही है. इसके अलावा सीमा हैदर द्वारा नोएडा पुलिस को दिए गए बयान और एटीएस की पूछताछ में दिए गए सवाल जवाबों का मिलान भी किया जाएगा.

वहीं, सीमा के पति गुलाम हैदर से भी UP ATS फोन पर बात करेगी. फिर सीमा के बयानों और गुलाम के बयानों को मैच किया जाएगा. जांच के बाद एटीएस रिपोर्ट तैयार करेगी. उस रिपोर्ट को लखनऊ हेड ऑफिस भेजा जाएगा. इसके बाद गृह मंत्रालय से रिपोर्ट साझा की जाएगी. फिलहाल सबकी निगाह एटीएस की जांच पर टिकी है.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement