scorecardresearch
 

एस्ट्राजेनेका की बूस्टर डोज़ ओमिक्रॉन के खिलाफ भी प्रभावी: ऑक्सफोर्ड की स्टडी 

फार्मास्युटिकल कंपनी एस्ट्राजेनेका (AstraZeneca) का कहना है कि उनकी कोविड वैक्सीन की तीन खुराक का कोर्स कोरोना के नए ओमिक्रॉन वैरिएंट के खिलाफ भी प्रभावी है. कंपनी ने ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी लैब द्वारा की गई स्टडी से मिले आंकड़ों का हवाला देते हुए यह घोषणा की है. 

Advertisement
X
ओमिक्रॉन के खिलाफ प्रभावी है एस्ट्राजेनेका की बूस्टर डोज़
ओमिक्रॉन के खिलाफ प्रभावी है एस्ट्राजेनेका की बूस्टर डोज़
स्टोरी हाइलाइट्स
  • ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी ने किया शोध
  • कोविशील्ड को ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका ने ही विकसित किया है

फार्मास्युटिकल कंपनी एस्ट्राजेनेका (AstraZeneca) ने गुरुवार को कहा कि उनकी कोविड वैक्सीन (Covid-19 vaccine) की तीन खुराक का कोर्स कोरोना के नए ओमिक्रॉन वैरिएंट (Omicron variant) के खिलाफ भी प्रभावी है. कंपनी ने ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी लैब द्वारा की गई स्टडी से मिले आंकड़ों का हवाला देते हुए यह घोषणा की है. 

एस्ट्राजेनेका की वैकेसीन वैक्सजेव्रिया (Vaxzevria) पर की गई स्टडी से पता चला है कि इस वैक्सीन की तीन-डोज़ ओमिक्रॉन के खिलाफ उतनी ही असरदार हैं, जितनी डेल्टा वैरिएंट पर दो डोज़ थीं. स्टडी से यह भी पता चलता है कि बूस्टर शॉट के बाद, ओमिक्रॉन के खिलाफ एंटीबॉडी का स्तर उन लोगों से ज्यादा था जो कोविड​​​​-19 से स्वाभाविक रूप से संक्रमित हुए थे.

कंपनी का कहना है कि वह अपने पार्टनर ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के साथ मिलकर एक वैक्सीन तैयार कर रही है जो खास तौर पर ओमिक्रॉन के लिए बनी होगी. 

ऑक्सफोर्ड के अध्ययन के लिए कोविड-19 से संक्रमित उन लोगों के सैंपल लिए गए थे जिनको वैक्सीन की दो डोज़ और एक बूस्टर शॉट लगा हुआ था. इसके बाद, इन सैंपल का विश्लेषण किया गया था. इन लोगों में वे लोग भी शामिल थे जिन्हें वैक्सजेव्रिया की तीन खुराक दी गई थीं. इस अध्ययन के निष्कर्ष अभी मेडिकल जर्नल में प्रकाशित नहीं हुए हैं.

Advertisement

आपको बता दें कि भारत में प्रमुख रूप से दी जा रही कोरोना वैक्सीन कोविशील्ड को ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका ने ही विकसित किया है. इस वैक्सीन को भारत में सीरम इंस्टीट्यूड ऑफ इंडिया के साथ मिलकर बनाया जा रहा है.


 

Advertisement
Advertisement