scorecardresearch
 

'तिहाड़ में केजरीवाल को दी गईं मिठाइयां शुगर फ्री, आम भी सिर्फ 3 बार', कोर्ट में वकील ने ED के दावे पर उठाए सवाल

ईडी ने गुरुवार को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में कहा था कि केजरीवाल मेडिकल के आधार पर जमानत के लिए जेल में आलू-पूड़ी, आम और मिठाई खा रहे हैं. इस पर केजरीवाल के वकील का कहना है कि उनके मुवक्किल डायबिटीज से जूझ रहे हैं. उन्हें रोजाना 50 यूनिट इंसुलिन दिया जा रहा है. 

Advertisement
X
Court extends Delhi CM Arvind Kejriwal's judicial custody till April 23
Court extends Delhi CM Arvind Kejriwal's judicial custody till April 23

शराब घोटाले मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल तिहाड़ जेल में बंद हैं. दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में केजरीवाल की याचिका पर शुक्रवार को एक बार फिर सुनवाई हुई. उन्होंने नियमित रूप से अपने डॉक्टर से वर्चुअल कंसल्टेंशन की मंजूरी मांगी है. इस बीच केजरीवाल ने जेल में आलू-पूड़ी और मिठाइयां खाने के ईडी के दावे पर जवाब दिया है.

मेडिकल के आधार पर जमानत के लिए जेल में आलू-पूड़ी, आम और मिठाई खाने के ईडी के दावे पर केजरीवाल के वकील ने कहा है कि उनके मुवक्किल डायबिटीज से जूझ रहे हैं. उन्हें रोजाना 50 यूनिट इंसुलिन दिया जा रहा है. 

इस दौरान केजरीवाल ने कहा कि अब तक घर से उन्हें जेल में 48 बार खाना भेजा गया है, जिसमें से सिर्फ तीन बार ही आम भेजे गए हैं. केजरीवाल ने कहा कि उन्होंने आठ मार्च के बाद से आम नहीं खाया है. आम में ग्लाइसेमिक इंडेक्स 51 होता है, जो चावल में 73 और ब्राउन राइस में 68 ग्लाइसेमिक इंडेक्स से कम है और डाइट चार्ट के तहत उन्हें इसकी मंजूरी दी गई है. 

शुगर फ्री मिठाई खा रहे केजरीवाल

तिहाड़ में रोजाना मिठाई खाने के दावे पर केजरीवाल ने कहा कि वह शुगर फ्री मिठाइयां खा रहे हैं, जिससे शुगर नहीं बढ़ता है. ये शुगर फ्री मिठाइयां अब तक सिर्फ छह बार ही खाई गई हैं. 

Advertisement

उन्होंने बताया कि शुगर लेवल कंट्रोल करने के लिए उन्हें एक अप्रैल के बाद से टॉफी और केले दिए जा रहे हैं जबकि मीठी चाय पीने के दावे पूरी तरह से गलत हैं. वह शुगर फ्री चाय पीते हैं और कभी मीठी चाय नहीं पी. 

केजरीवाल ने कहा कि उन्होंने जेल में रहते हुए सिर्फ एक बार ही आलू-पूड़ी खाई है और वह भी नवरात्रि के प्रसाद के तौर पर आलू-पूड़ी खाई है.

अरविंद केजरीवाल की जेल में नियामित स्वास्थ्य जांच और इंसुलिन देने की मांग के मामले में ED ने कोर्ट को बताया कि जेल ऑथारिटी से केजरीवाल के डाइट चार्ट की रिपोर्ट आ रही है. कोर्ट ने केजरीवाल से याचिका की कॉपी सभी को देने को कहा है. कोर्ट ने कहा कि हमें अभी तक याचिका के बारे में पता नहीं है कि उसमें क्या मांग की गई है. 

केजरीवाल की तरफ से वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि हमने ईडी को अर्जी की कॉपी दे दी थी. केजरीवाल ने कहा कि वह 22 सालों से डायबिटिक हैं. उन्होंने कहा कि क्या मैं कोई गैंगस्टर हूं कि मुझे अपने डॉक्टर से 15 मिनट के वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कंसल्टेंशन की भी मंजूरी नहीं दी जा सकती? सिंघवी ने कहा कि ED का आज अखबार आलू-पूड़ी से ही भरे पड़े हैं. ईडी बताए कि कितनी बार आलू-पूड़ी खाई है? इस पर कोर्ट ने कहा कि हमने जेल ऑथारिटी से रिपोर्ट मंगाई है. इस मामले को दबाने के लिए जेल अधिकारियों ने ईडी के साथ मिलकर मीडिया ट्रायल करने की कोशिश की है, जिसमें आरोप लगाया गया है कि केजरीवाल के खान-पान के कारण उनका शुगर लेवल बढ़ रहा है.

Advertisement

ईडी ने कहा कि हमारी कल की दलील के अनुसार केजरीवाल के खाने की सामग्री डॉक्टर के निर्धारित खाने से मेल नहीं खाती है. वहीं, जेल ऑथारिटी ने कोर्ट के समक्ष कहा कि जब केजरीवाल को जेल में लाया गया था तो वह पहले इंसुलिन ले रहे थे. लेकिन बाद में उन्होंने खुद बंद कर दी. जेल ऑथारिटी ने कहा कि केजरीवाल डाइट फॉलो नहीं कर रहे हैं. हमें एम्स से भी राय मिली है कि उन्हें आम से परहेज करना चाहिए. केजरीवाल को डाइट चार्ट फॉलो करना चाहिए, इंसुलिन की कोई जरूरत नहीं है. अगर वह इंसुलिन लेंगे तो शुगर लेवल काफी कम हो जाएगा. एम्स की रिपोर्ट में कहा गया है कि उन्हें आम,चीकू और केले से परहेज करना होगा.

क्या है ये पूरा मामला?

अरविंद केजरीवाल डायबिटीज के मरीज हैं. ऐसे में उनके वकीलों ने राउज एवेन्यू कोर्ट में पहले एप्लिकेशन दायर कर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए केजरीवाल को डॉक्टर से नियमित कंसल्टेशन देने की मांग की है. हालांकि उन्होंने गुरुवार को ये एप्लिकेशन वापस ले ली थी. लेकिन शुक्रवार को इसे दोबारा दायर किया. 

23 अप्रैल तक हिरासत में रहेंगे केजरीवाल

दिल्ली के कथित शराब घोटाले में ईडी ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को 21 मार्च को गिरफ्तार किया था. इससे पहले ईडी ने उन्हें मामले में पूछताछ के लिए 9 समन जारी किए थे. हालांकि, केजरीवाल किसी भी समन पर पेश नहीं हुए. गिरफ्तारी के बाद लगभग 10 दिन तक केजरीवाल ईडी की कस्टडी में रहे थे. इसके बाद 1 अप्रैल को उन्हें अदालत ने 15 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया था. इसके बाद 15 अप्रैल को कोर्ट ने उन्हें फिर 23 अप्रैल तक की हिरासत में भेज दिया है. फिलहाल अरविंद केजरीवाल 23 अप्रैल तक तिहाड़ जेल में ही रहेंगे. वहीं, गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली उनकी याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में 29 अप्रैल को सुनवाई होगी.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement