scorecardresearch
 

पत्नी को मैसेज भेजता था पड़ोसी, शख्स ने हथौड़े से किया हमला

केरल में एक व्यक्ति पर पड़ोसी ने हमला कर दिया. उसने ऐसा इसलिए किया, क्योंकि वह उसकी पत्नी को पर्सनल मैसेज भेजता था. मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. वहीं हमले में घायल व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

Advertisement
X
व्यक्ति पर हथौड़े से हमला. (Photo: Representational )
व्यक्ति पर हथौड़े से हमला. (Photo: Representational )

केरल के अलपुझा से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. जहां एक 28 साल के व्यक्ति पर उसके पड़ोसी ने हथौड़े से हमला कर दिया. जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. बताया जाता है कि उसने हमला इसलिए किया, क्योंकि व्यक्ति उसकी पत्नी को पर्सनल मैसेज भेजता था.

एक एजेंसी के मुताबिक पुलिस ने मंगलवार को बताया कि एक 28 साल के आदमी पर उसके पड़ोसी ने हथौड़े से हमला किया. क्योंकि उसने उसकी पत्नी को मैसेज भेजा था. हमले में शिबिन राज नाम के आदमी के सिर पर गंभीर चोटें आईं और उसका एक प्राइवेट हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है.

यह भी पढ़ें: 'कभी बेटे को गोद में उठाकर मैदान में लाई थीं', बुमराह की पत्नी संजना गणेशन का पोस्ट, बोलीं- यादें बना लीं

पत्नी पर्सनल मैसेज भेजता था व्यक्ति

यह घटना सोमवार दोपहर को इस तटीय जिले के कोम्माडी के पास हुई. पुलिस के मुताबिक राज ने अपने पड़ोसी जोजी, जो आरोपी है, की पत्नी को एक पर्सनल मैसेज भेजा था. दोनों के बीच झगड़े के बाद आरोपी ने राज पर हथौड़े से हमला किया. 

पुलिस ने कहा कि आरोपी को पकड़ने के लिए तलाश जारी है. घायल आदमी की पत्नी की शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है. पड़ोसियों ने बताया कि दोनों परिवारों के बीच पिछले कई दिनों से खींच-तान चल रही रही थी. लेकिन सोमवार शिबिन राज पर हमला कर दिया गया. शिबिन राज को कई बार विवाद के बाद समझाया भी गया था. 

---- समाप्त ----
Live TV

TOPICS:
Advertisement
Advertisement