scorecardresearch
 

हरियाणा में भी मास्क पहनने की अनिवार्यता खत्म, पहले लग रहा था 500 रुपये का जुर्माना

कोरोना के मामलों में तेज गिरावट से राहत है. ऐसे में कई राज्य अब कोरोना नियमों में ढील देने लगे हैं. इसी बीच हरियाणा सरकार ने राज्य में मास्क की अनिवार्यता को खत्म करने का फैसला किया है. महाराष्ट्र और दिल्ली में ये फैसला पहले ही लिया जा चुका है.

Advertisement
X
Mask
Mask
स्टोरी हाइलाइट्स
  • दिल्ली में भी मास्क की अनिवार्यता खत्म
  • तेजी से गिर रहे कोरोना के मामले

कोरोना वायरस के मामलों में गिरावट से लोगों को अच्छी खासी राहत है. ऐसे में कई राज्यों में कोरोना नियमों में ढील दी जाने लगी है. इसी कड़ी में आज हरियाणा में भी अब मास्क पहनने की अनिवार्यता खत्म कर दी गई है. पहले राज्य में सार्वजनिक जगहों पर मास्क न पहनने पर 500 रुपए का जुर्माना लगता था. 

उधर, DDMA ने भी दिल्ली में सार्वजनिक जगहों पर मास्क न पहनने पर जुर्माना न वसूलने का फैसला किया है. दिल्ली में सार्वजनिक जगहों पर मास्क नहीं पहनने पर 500 रुपये का जुर्माना लगाया जा रहा था. DDMA के सूत्रों के मुताबिक, जुर्माना वापस लेने का मतलब यह नहीं है कि लोग मास्क का इस्तेमाल बंद कर दें, कोरोना के उचित व्यवहार का पालन किया जाना चाहिए.

बता दें कि इससे पहले दिल्ली में फरवरी के अंतिम सप्ताह में निजी वाहनों में मास्क नहीं पहनने पर जुर्माना नहीं लेने का फैसला किया गया था. इससे पहले फरवरी के अंतिम सप्ताह में निजी वाहनों में मास्क नहीं पहनने पर जुर्माना वापस लिया गया था.

इसके अलावा महाराष्ट्र सरकार ने 2 अप्रैल से सभी कोरोना प्रतिबंधों को भी हटाने का फैसल किया है. इसमें मास्क की अनिवार्यता खत्म करना भी शामिल है. वहीं, पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार ने राज्य में कोरोना संबंधी सभी प्रतिबंधों को हटा दिया है. राज्य में कोरोना के केस में लगातार हो रही कमी के चलते ये फैसला लिया गया है. हालांकि भीड़ वाले सार्वजनिक स्थानों पर प्रोटोकॉल को मानने की सलाह दी गई है.

Advertisement

 

Advertisement
Advertisement