आज शाम की ताजा खबर ( Aaj Ki Taza Khabar), 31 जनवरी 2022 की खबरें और समाचार: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की लोकप्रिय सीटों में एक करहल सीट से एसपी सिंह बघेल बीजेपी के प्रत्याशी होंगे. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रदेश के राज्यपाल जगदीप धनखड़ को ट्विटर पर ब्लॉक कर दिया है. पढ़िए सोमवार शाम की टॉप पांच ख़बरें...
करहल सीट से अखिलेश यादव के खिलाफ केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल (SP Singh Baghel) चुनाव लड़ेंगे. बघेल ने आज मैनपुरी कलेक्ट्रेट पहुंच कर नामांकन दाखिल किया. केंद्रीय कानून एवं राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल आगरा से सांसद हैं. एसपी सिंह बघेल ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत समाजवादी पार्टी से ही की थी.
हालही के दिनों में टीम इंडिया की कप्तानी छोड़ने वाले विराट कोहली ने आखिरकार ऐसा कदम क्यों उठाया, इस सवाल का जवाब अब कोहली ने खुद दिया है. विराट कोहली का कहना है कि उन्होंने अपने लिए कुछ लक्ष्य निर्धारित किए थे और जब उन्होंने उन्हें हासिल किया, तो उन्होंने कप्तानी छोड़ने का फैसला किया. विराट कोहली ने कहा एक बल्लेबाज के रूप में उनकी भूमिका एक टीम का नेतृत्व करने से ज्यादा महत्वपूर्ण है, यही वजह है कि उन्होंने कप्तानी छोड़ दी.
इकोनॉमी सर्वे से शेयर बाजार ने पकड़ी रफ्तार, सेंसेक्स 814 अंक के उछाल के साथ बंद
बजट से पहले घरेलू मार्केट में शानदार तेजी देखने को मिली. कारोबारी सत्र के पहले दिन सेंसेक्स व निफ्टी एक फीसदी से अधिक की बढ़त के साथ बंद हुए. अगले वित्त वर्ष 2022-23 का बजट पेश होने के पहले निवेशकों ने जमकर खरीदारी की. आईटी, रियल्टी और सरकारी बैंकों के शेयरों में अच्छी उछाल देखने को मिली.
ममता बनर्जी ने गवर्नर जगदीप धनखड़ को Twitter पर किया ब्लॉक, लगाए गंभीर आरोप
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रदेश के राज्यपाल जगदीप धनखड़ को ट्विटर पर ब्लॉक कर दिया है. सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए ममता बनर्जी ने खुद इस बात को स्वीकार किया है. ममता बनर्जी ने कहा, राज्यपाल जगदीप धनखड़ हर दिन सरकारी अधिकारियों को निशाना बनाते और धमकाते हुए ट्वीट कर रहे थे जैसे कि हम उनके बंधुआ मजदूर हैं.
इजरायली राष्ट्रपति की पहली UAE यात्रा के बीच हूतियों ने किया हमला! क्या बीच में खत्म होगा दौरा?
इजरायल के राष्ट्रपति आइजक हरजोग संयुक्त अरब अमीरात की पहली आधिकारिक यात्रा के तहत रविवार को अबू धाबी पहुंचे हैं. इसी बीच यमन के हूती विद्रोहियों ने यहां मिसाइल से हमला कर दिया है. यूएई के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इस हमले में किसी को कोई चोट नहीं आई और ना ही किसी तरह की क्षति हुई है.