scorecardresearch
 

Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 30 नवंबर 2021 की शाम की टॉप खबरें और अन्य समाचार

आज शाम की ताजा खबर ( Aaj Ki Taza Khabar), 30 नवंबर 2021 की खबरें और समाचार: खबरों के लिहाज से मंगलवार का दिन काफी अहम रहा है. एक तरफ जहां देश की जीडीपी ने फिर रफ्तार पकड़ ली है वहीं दूसरी तरफ कोरोना के नए वेरिएंट Omicron से लोग डरे हुए हैं. भारत सरकार भी इस पर गंभीरता से काम कर रही है. बात अगर किसान आंदोलन की करें सरकार एमएसपी पर नरम पड़ती हुई नजर आ रही है और बातचीत के लिए किसानों संगठनों से पांच नाम मांगे हैं. जबकि इंडियन प्रीमियर लीग-2022 के मेगा ऑक्शन में आज फिर से खिलाड़ियों की बोली लगेगी. जानिए रविवार शाम की पांच बड़ी खबरें -

Advertisement
X
सांकेतिक तस्वीर
सांकेतिक तस्वीर

खबरों के लिहाज से मंगलवार का दिन काफी अहम रहा है. एक तरफ जहां देश की जीडीपी ने फिर रफ्तार पकड़ ली है वहीं दूसरी तरफ कोरोना के नए वेरिएंट Omicron से लोग डरे हुए हैं. भारत सरकार भी इस पर गंभीरता से काम कर रही है. बात अगर किसान आंदोलन की करें तो सरकार एमएसपी पर नरम पड़ती हुई नजर आ रही है और बातचीत के लिए किसानों संगठनों से पांच नाम मांगे हैं. जबकि इंडियन प्रीमियर लीग-2022 के मेगा ऑक्शन में आज फिर से खिलाड़ियों की बोली लगेगी. जानिए रविवार शाम की पांच बड़ी खबरें -

पटरी पर चल पड़ी है इकोनॉमी की गाड़ी, Q2 में शानदार 8.4 फीसदी GDP ग्रोथ

मोदी सरकार के लिए कोरोना संकट के बीच लगातार दूसरी तिमाही में जीडीपी के मोर्चे पर अच्छी खबर आई है. राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (NSO) ने चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही के जीडीपी (Q2 GDP) नतीजे जारी कर दिए हैं. दूसरी तिमाही में जीडीपी ग्रोथ रेट 8.4 फीसदी रही है. पिछले साल दूसरी तिमाही में जीडीपी में 7.5 फीसदी की गिरावट आई थी.  इससे पहले पहली तिमाही (Q1) में सकल घरेलू उत्पाद (GDP) की ग्रोथ रेट रिकॉर्ड 20.1 फीसदी रही थी. GDP किसी भी देश की आर्थिक सेहत को मापने का सबसे सटीक पैमाना है.

MSP पर नरम पड़ी सरकार! चर्चा के लिए संयुक्त किसान मोर्चा से मांगे 5 नाम

एक साल से भी अधिक समय से आंदोलन कर रहे किसान अब न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) की मांग पर अड़ गए हैं. कृषि कानून वापस लेने के बाद सरकार अब किसानों की इस मांग को लेकर भी नरम पड़ती नजर आ रही है. सरकार ने एमएसपी से संबंधित मसले पर बात करने के लिए पांच प्रतिनिधियों के नाम मांगे हैं. सरकार की ओर से की गई इस पहल के बाद पंजाब के 32 किसान संगठन अपनी तरफ से दो नाम का सुझाव दे सकते हैं. 

Advertisement

14 देशों में पहुंचा कोरोना का खतरनाक Omicron वैरिएंट, केंद्र सरकार ने कहा- भारत में एक भी केस नहीं

कोरोना के नए वेरिएंट Omicron ने पूरी दुनिया की चिंता बढ़ा दी है. इसी बीच इसे लेकर भारत से अच्छी खबर सामने आई है. दरअसल, केंद्र सरकार ने मंगलवार को संसद में बताया कि भारत में अभी कोरोना के नए वैरिएंट का कोई केस सामने नहीं आया है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने संसद में बताया कि केंद्र सरकार यह सुनिश्चित करने के लिए तमाम कदम उठा रही है कि कोरोना का ये वेरिएंट भारत तक न पहुंचे. उन्होंने कहा, केंद्र ने दुनियाभर में नए वैरिएंट को देखते हुए एडवाइजरी की है. इसके अलावा बंदरगाहों पर कड़ी नजर रख रही है.


IPL 2022 Retention List: कुछ घंटे बाद जारी होगी लिस्ट, जानें किस पर कितना खर्च, कौन हो रहा रिटेन?

इंडियन प्रीमियर लीग-2022 के मेगा ऑक्शन से पहले आज बड़ा दिन है. अब से कुछ देर बाद आईपीएल की सभी टीमों की रिटेंशन लिस्ट जारी होगी. हर टीम को 30 नवंबर तक अपने खिलाड़ियों के नाम सौंपने थे, जो आखिरी तारीख अब खत्म हो गई है. रात साढ़े नौ बजे स्टार स्पोर्ट्स पर रिटेन किए गए खिलाड़ियों की लिस्ट को जारी किया जाएगा. रिटेंशन के बाद कई बड़े सितारे मेगा ऑक्शन में जा सकते हैं. ऐसे में इस बात पर नज़र होगी कि कौन-सी टीम क्या रणनीति अपनाती है. 

Advertisement

चीन की 'नापाक' हरकत पर रहेगी कड़ी नजर, लद्दाख में तैनात हुए 4 इजरायली Heron ड्रोन

अब चीन की सेना लद्दाख सीमा के इस पार या उस पार भारत के खिलाफ कोई 'नापाक' हरकत करेगी तो तुरंत पता चल जाएगा. भारतीय सेना को इजरायल ने ऐसे ड्रोन्स दिए हैं, जिनके कैमरे, सेंसर्स और राडार किसी बाज की नजरों की तरह तेज हैं. इनका नाम हेरोन ड्रोन्स (Heron Drones) है. भारतीय सेना ने चार हेरोन ड्रोन्स को लद्दाख सेक्टर में तैनात कर दिया है. अब ये आसमान से ही चीनी सेना की हरकतों का एक्स-रे करते रहेंगे. चीन की हर गतिविधि की जानकारी भारतीय सेना और इंटेलिजेंस को मिलती रहेगी.


 

Advertisement
Advertisement